कोरोना फिर से बन रहा काल, मौत का आंकड़ा पहुंचा 28, एक्टिव केस 4000 के करीब

Desk News. कोरोना वायरस का आंकड़ा तेजी से बढ़ने लगा है. देश में एक्टिव केस की संख्या चार हजार के करीब पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार तक एक्टिव केस 3758 थे. वहीं मरने वालों की संख्या 28 हो गई है. दिल्ली में एक्टिव केस कुल 436 हो गए हैं. यहां 61 मामलों की बढ़ोतरी हुई है. वहीं उत्तर प्रदेश में एक्टिव केस 149 हो गए हैं.
महाराष्ट्र में कोविड 19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को राज्य में कोरोना के 65 नए मामले सामने आए. इनमें से 22 मामले मुंबई से, 25 पुणे से, 9 ठाणे से, 6 पिंपरी-चिंचवड से, 2 कोल्हापुर से और एक नागपुर से सामने आए हैं. हालांकि, राहत भरी खबर यह है कि राज्य में 300 मरीज ठीक भी हुए हैं. वर्तमान में सक्रिय कोविड-19 मरीजों की कुल संख्या 506 है. राजस्थान में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. बीते 24 घंटे में 20 नए केस सामने आए. नए मामलों में 17 राजधानी जयपुर और एक-एक उदयपुर, बीकानेर और डूंगरपुर से हैं. नए संक्रमितों में 74 और 82 साल की उम्र के दो बुजुर्ग भी शामिल हैं. इसके अलावा 19 से 30 साल के 7 युवा भी शामिल है. 20 नए मामलों को मिलाकर राजस्थान में अब तक 98 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से एक संक्रमित की मौत हो चुकी है. 15 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
राजधानी दिल्ली में कुल एक्टिव केस 436 हैं. यहां कोविड की वजह से 3 लोगों की जान भी गई है. गुजरात में एक्टिव केस 320 हैं. यहां कोरोना की वजह से एक व्यक्ति की मौत हुई है. हरियाणा में एक्टिव केस 30 हैं. उत्तर प्रदेश में 149 और पश्चिम बंगाल में 287 एक्टिव केस हैं. यूपी में दो लोगों की कोविड की वजह से मौत हुई है. तमिलनाडु में 199 कोविड एक्टिव केस हैं. देश में कोविड की वजह से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 28 हो गई है.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई