गूगल मैप के जरिये दो घंटे में सुनीता जामगड़े ने एलओसी की पार, पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा

नागपुर: पाकिस्तान से तनावपूर्ण माहौल के दौरान नागपुर की रहने वाली सुनीता जामगड़े ने युद्ध जैसे माहौल में महज दो घंटे में एलओसी पार कर पाकिस्तान की सरहद में प्रवेश कर लिया था। बर्फ से ढके पहाड़, खाई और नदी को पार करते हुए सुनीता पाकिस्तान पहुंची, लेकिन कुछ ही दूरी पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने उसे हिरासत में ले लिया था।
यह घटना 14 मई की है, जब पाकिस्तानी रेंजर्स ने सुनीता को एलओसी पार करते हुए पकड़ा। सुनीता का दावा है कि वह गिलगिट के रहने वाले जुल्फिकार से मिलने जा रही थी, जिससे उसका स्टोन बिज़नेस का संपर्क था। गूगल मैप पर रास्ता खोजकर, सुनीता ने कारगिल के पास अपने बेटे को छोड़ दिया और अकेले ही एलओसी की ओर बढ़ गई। रास्ते में फिसलने से उसे चोट भी आई, लेकिन उसने हार नहीं मानी और आखिरकार पाकिस्तानी सीमा में दाखिल हो गई। पाकिस्तानी रेंजर्स ने पहले तो इसे हल्के में लिया, लेकिन जब मामला ऊपर तक पहुंचा, तो सेना हरकत में आई। सुनीता को आंखों पर पट्टी बांधकर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया और कई दिनों तक पूछताछ की गई। भारतीय एजेंसियों को अब तक की पूछताछ में कोई संवेदनशील जानकारी साझा किए जाने के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन सुनीता की पाकिस्तान यात्रा को लेकर पुलिस के शक खत्म नहीं हुए हैं। सुनीता के बैंक खाते की जांच में यह सामने आया है कि उसे कुछ भारतीयों से ऑनलाइन पैसे मिले हैं। पुलिस अब इन ट्रांजैक्शनों की तहकीकात कर रही है कि कहीं इसके पीछे कोई और मकसद तो नहीं था। बताया जा रहा है कि सुनीता ने नागपुर से  2 मई को मानसिक उपचार के दस्तावेज तैयार कराए और 4 मई को अमृतसर रवाना हो गई थी। इतनी तेजी से उठाए गए कदमों पर भी अब सवाल उठ रहे हैं।
क्या सुनीता का पीओके जाना सिर्फ एक व्यापारिक दौरा था या कुछ और? क्या इसमें किसी बड़े रैकेट का हाथ है? इन  सभी सवालों के जवाब  खुफिया एजेंसियां और पुलिस तलाश रही है
  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई