नागपुर: उपराजधानी नागपुर सहित विदर्भ के तमाम जिलों में पिछले के हफ्ते से प्री-मानसून की बारिश शुरू है। बुधवार शाम को नागपुर में जोरदार बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश से नागपुर सहित विदर्भ के तमाम जिले पानी-पानी हो गए। लगातार हो रही बारिश से तापमान में भी काफी गिरावट आई है। गुरुवार को मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार, न्यूनतम सहित अधिकतम तापमान में भारी गिरावट हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को नागपुर का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.3 प्रतिशत कम हैं। आमतौर पर मानसून महाराष्ट्र में सात जून तक आता है, लेकिन इस बार मानसून अपने तय समय से 12 दिन पहले ही राज्य में प्रवेश कर गया। जिसके कारण राज्य के तमाम हिस्सों में जोरदार बारिश शुरू हो गई। मुंबई, पुणे में मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अस्तव्यस्त हो गया। हालत ऐसे हो गए कि, लोगों को बचाने के लिए सडको पर नव चलानी पड़ी।राज्य में मानसून के आने के बाद विदर्भ में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो गई। नागपुर, चंद्रपुर, बुलढाणा, यवतमाल और अमरावती में जोरदार बारिश हुई। मानसून विदर्भ में 15 जून तक आता है, लेकिन जिस गति से मानसून का प्रवेश राज्य में हुआ था, उसको देखते हुए यह अनुमान लगाया गाय कि, दो दिनों के अंदर मानसून विदर्भ पहुंच जाएगा। हालाँकि, वर्तमान में इसकी गति कम हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम हिस्से में बन रहे कम दवाब के कारण मानसून की गति में कमी आई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पांच जून तक इसका प्रभाव रहेगा इस कारण विदर्भ में रुक रुक कर बारिश होगी। वहीं पांच जून के बाद मानसून की असली बारिश शुरू होगी।










