सुनीता जामगड़े को नागपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार; रात 2.30 बजे हुई सुनवाई, अदालत के निर्देश पर सुबह चार बजे करवाई

नागपुर: पुलिस द्वारा अवैध रूप से पाकिस्तान गई महिला सुनीता जामगड़े (Sunita Jamgade) की गिरफ्तारी के लिए दायर याचिका पर नागपुर की एक अदालत में सुबह 2:30 बजे सुनवाई हुई। मजिस्ट्रेट कोर्ट के जज ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पुलिस को महिला को तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश दिया। इसके बाद नागपुर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया, यह जानकारी जोन 4 के पुलिस उपायुक्त निकेतन कदम ने दी। ज्ञात हो कि,  सुनीता अपने 14 वर्षीय बेटे के साथ छुट्टियां मनाने लद्दाख गई थीं। इसी दौरान वह अचानक गायब हो गई। उसने अपना बच्चा होटल में छोड़ दिया था। जांच के दौरान पता चला कि सुनीता दो पाकिस्तानी नागरिकों से बात कर रही थी। उनमें से एक पादरी था और दूसरा जुल्फिकार नाम का युवक था। जाँच में पता चला की सुनीता पाकिस्तानी पादरी से मिलने अवैध तरीके से पाकिस्तान गई महिला जम्मू-कश्मीर के कारगिल के पास हुंदरमन गांव के इलाके से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर पाकिस्तान में प्रवेश कर गई थी। 43 वर्षीय महिला के नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान में एक ईसाई पादरी से मिलने जाने की जानकारी सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। उसे हिरासत में लेने के बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने पूछताछ की और बीएसएफ को सौंप दिया महिला को लेने नागपुर पुलिस की एक टीम अमृतसर पहुंची, जहां उसे आधी रात को नागपुर लाया गया और उसे सीधे जज के आवास पर पेश किया गया। भारतीय कानून के अनुसार सूर्यास्त के बाद किसी भी महिला को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए आधी रात करीब 2.30 बजे जज के आवास पर मामले की विशेष सुनवाई की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायाधीश ने नागपुर पुलिस को महिला को गिरफ्तार करने का आदेश दिया, इसके पश्च्यात सुबह चार बजे सुनीता जामगड़े को गिरफ्तार कर लिया गया। वह पिछले कुछ समय से पाकिस्तान में एक ईसाई पादरी से फोन पर बातचीत कर रही थी। पाकिस्तान जाने से पहले उसने अपने 12 वर्षीय बेटे को कारगिल के एक होटल में छोड़ दिया था। फिलहाल, लड़का कारगिल बाल कल्याण समिति (सीईसी) की हिरासत में है। पुलिस बातचीत के बाद तीन-चार दिन में लड़के को उसके परिवार को सौंप देगी।
  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई