ज़ी5 ने मराठी हॉरर सीरीज़ ‘अंधार माया’ के प्रचार के लिए शुरू किया अनोखा अभियान

नागपुर. ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी5 अपनी पहली मराठी हॉरर ओरिजिनल सीरीज़ ‘अंधार माया’ के साथ दर्शकों को रहस्य, डर और लोककथाओं की एक अनोखी दुनिया में ले जाने के लिए तैयार है। यह सीरीज़ 30 मई को ज़ी5 पर रिलीज़ होगी और मराठी के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी उपलब्ध होगी। इस थ्रिलर सीरीज़ का निर्देशन दो बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता भीमराव मुडे ने किया है, जबकि इसका निर्माण शर्मिष्ठा राऊत और तेजस देसाई ने एरिकॉन टेलीफिल्म्स के बैनर तले किया है। कहानी और संवाद प्रल्हाद कुडतरकर ने लिखे हैं और पटकथा कपिल भोपटकर ने तैयार की है। शो में दिग्गज कलाकार किशोर कदम एक रहस्यमयी किरदार में नजर आएंगे।

प्रचार का अनोखा अंदाज़: चलता-फिरता भूतिया वाडा
सीरीज़ की लॉन्चिंग को खास बनाने के लिए ज़ी5 ने एक बेहद अनोखा प्रचार अभियान शुरू किया—जिसमें एक डरावना, चलता-फिरता वाडा (पारंपरिक मराठी हवेली) महाराष्ट्र के चार प्रमुख शहरों—मुंबई, ठाणे, पुणे और नागपुर—की सड़कों पर दिखाई दिया। इस वाडा को शो में दिखाए गए भूतिया पुश्तैनी घर की हूबहू तरह डिज़ाइन किया गया था। नागपुर के वर्धा रोड, कर्वे नगर रोड, फेतरी और सोमलवाड़ा जैसे इलाकों में जब यह वाडा गुजरा, तो बड़ी संख्या में लोग इसे देखने और इस भयानक अनुभव का हिस्सा बनने पहुंचे। इस प्रचार गतिविधि ने दर्शकों को शो की रहस्यमयी और डरावनी दुनिया से सीधे जुड़ने का मौका दिया।

सीरीज़ की कहानी:
‘अंधार माया’ खातू परिवार की कहानी है, जो वर्षों बाद कोकण के एक रहस्यमयी गांव में स्थित अपने पुश्तैनी वाडा में लौटते हैं। लेकिन घर वापसी के साथ ही वे अजीब घटनाओं, गायब होती जिंदगियों और दबी हुई पारिवारिक सच्चाइयों के भंवर में फंस जाते हैं। कोकण की लोककथाओं से प्रेरित यह सीरीज़ अतीत और वर्तमान के बीच की सीमाओं को मिटा देती है, और दर्शकों के मन में यह सवाल छोड़ जाती है: क्या वाडा अपने लोगों को वापस बुला रहा है… या कुछ और भी खौफनाक हो रहा है?

कलाकारों की प्रतिक्रिया:
किशोर कदम ने इस प्रचार अभियान को लेकर कहा, “चलता-फिरता वाडा ‘अंधार माया’ की कहानी को जीवंत करने का बेहद क्रिएटिव तरीका था। इससे शूटिंग की रातें याद आ गईं—शांत, रहस्यमयी और डर से भरी हुईं।”

शुभंकर तावड़े ने कहा, “दर्शकों के साथ उस भूतिया वाडा का अनुभव साझा करना बहुत ही रोमांचक था। ऐसा लगा मानो हम फिर से ‘अंधार माया’ की डरावनी दुनिया में लौट आए हों।” रुतुजा ने कहा, “यह सीरीज़ सिर्फ डरावनी नहीं, बल्कि भावनात्मक रूप से गहराई से जुड़ी हुई है। महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में इस अनुभव को दर्शकों के साथ साझा करना बहुत यादगार रहा।”

देखिए ‘अंधार माया’ – 30 मई से केवल ज़ी5 पर, जो एक असाधारण हॉरर अनुभव देने को तैयार है – ऐसा अनुभव जो सिर्फ डराता नहीं, बल्कि आपके साथ रह जाता है।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई