OpenAI ला रहा AI डिवाइस, 555.94 अरब रुपये में खरीदी Apple के डिजाइनर की कंपनी

OpenAI एक नए AI हार्डवेयर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है. कंपनी के CEO Sam Altman ने बताया है कि नए प्रोजेक्ट पर वो ऐपल के डिजाइनर रहे Jony Ive के साथ काम कर रहे हैं. सैम ऑल्टमैन का प्लान एक ऐसा डिवाइस बनाना है, जो कॉम्पैक्ट हो और डेली इस्तेमाल किया जा सके. कंपनी 10 करोड़ यूनिट्स प्रोड्यूस करने की योजना में है. इंटरनल मीटिंग में Sam Altman ने कर्मचारियों से कहा कि ये कदम ‘हमारे द्वारा अब तक किया गया सबसे बड़ा काम’ हो सकता है. उन्होंने ये भी बताया कि OpenAI, Jony Ive के स्टार्टअप का 6.4 अरब डॉलर (लगभग 555.94 अरब रुपये) में अधिग्रहण करेगा. ऑल्टमैन का मनाना है कि इससे OpenAI की वैल्यू बूस्ट होगी. इस साझेदारी के बाद Jony Ive ने कहा कि सैम ऑल्टमैन के साथ काम करना, ऐपल को-फाउंडर स्टीव जॉब्स के एक्सपीरियंस जैसा ही है. अपकमिंग डिवाइस को एक AI असिस्टेंट बताया जा रहा है, जो आसपास के माहौल को महसूस करेगा और समझेगा. ये छोटा होगा और पॉकेट में रखा जा सकेगा. ऑल्टमैन और जॉनी दोनों का कहना है कि ये डिवाइस स्मार्टफोन या वियरेबल (स्मार्ट ग्लास) जैसा नहीं होगा. बल्कि ये एक तीसरे डिवाइस जैसा होगा. यानी आप इसे स्मार्टफोन और लैपटॉप के साथ इस्तेमाल कर सकेंगे. सैम का कहना है कि इस प्रोजेक्ट में कई डिवाइसेस को लॉन्च किया जाएगा. ये डिवाइस कैमरा और माइक्रोफोन के साथ आएगा, जिसकी मदद से वो आसपास क्या हो रहा है इसे देख पाएगा. इसमें डिस्प्ले नहीं होगा. इस डिवाइस को प्रोसेसिंग के लिए फोन या कंप्यूटर के साथ कनेक्ट किया जा सकेगा और फिर स्क्रीन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी पहला डिवाइस 2026 के अंत तक लॉन्च कर सकती है. Sam Altman का कहना है कि उनका उद्देश्य 10 करोड़ यूनिट्स बेचने तक पहुंचना है. उन्हें एक साथ ही बहुत से डिवाइस नहीं बेचने हैं, लेकिन उन्हें पिछले डिवाइसेस के मुकाबले तेजी से अपना प्रोडक्ट बेचना है. Jony Ive की टीम सप्लायर के साथ मिलकर काम कर रही है, जिससे बड़ी स्केल पर प्रोडक्शन किया जा सके. डिवाइस की फाइनल असेंबली चीन से बाहर होगी. रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी वियतनाम में अपना प्रोडक्शन शुरू कर सकती है.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई