‘इन गानों को नियमित रूप से बजाएं’, प्राइवेट रेडियो स्टेशनों से महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार की खास अपील

महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने बुधवार (21 मई) को निजी रेडियो स्टेशनों से एक खास अपील की है. उनका कहना है कि रेडियो पर मराठी के इमोशनल और भक्ति गानों का नियमित प्रसारण किया जाना चाहिए. शेलार का मानना है कि ग्रामोफोन और कैसेट युग के ये गानें आज भी मराठी सुनने वालों के दिलों पर राज करते हैं. ये गीत लोगों की भावनाओं से गहराई से जुड़े हुए हैं. उन्होंने यह बात मंत्रालय में आयोजित एक बैठक में कही. इस बैठक में निजी रेडियो चैनलों के प्रतिनिधियों से उनकी बातचीत हुई. शेलार ने कहा कि राज्य सरकार मराठी भाषा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए रेडियो माध्यम को सशक्त बनाना चाहती है और इसके लिए निजी रेडियो क्षेत्र के साथ तालमेल बढ़ाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने बताया कि हमारी पीढ़ी ने ऑल इंडिया रेडियो के जरिए ऐसे गीतों को सुनते हुए बचपन बिताया है, जिनका भावनात्मक प्रभाव अत्यंत गहरा था. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का श्रोतावर्ग हमेशा से भक्ति और भावनात्मक गीतों से विशेष जुड़ाव रखता आया है.उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि आज भी राज्य के गांवों और शहरों में जब सत्यानारायण पूजा का आयोजन होता है, तो प्रह्लाद शिंदे के अमर भजन उस माहौल को संपूर्णता प्रदान करते हैं. ये गीत केवल संगीत नहीं, बल्कि परंपरा का हिस्सा बन चुके हैं. शेलार ने कहा कि इन गीतों की उपस्थिति भावनाओं को गहराई तक छूती है और इन्हें सुनना आज भी कई परिवारों के लिए एक सांस्कृतिक अनुष्ठान जैसा है. इस बैठक में रेड एफएम और रेडियो सिटी 91.1 सहित विभिन्न निजी रेडियो चैनलों के प्रतिनिधि मौजूद थे. बैठक में मराठी गीतों के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ रेडियो उद्योग को हो रही चुनौतियों पर भी चर्चा हुई. शेलार ने रेडियो स्टेशनों को भरोसा दिलाया कि सरकार मराठी संस्कृति के संवर्धन में उनके योगदान को सराहती है और उन्हें हरसंभव सहयोग देने के लिए तत्पर है.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई