नई दिल्ली. 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सेलेब्स भी अपने शानदार लुक्स से सुर्खियां बटौर रहे हैं. एक्ट्रेस और मॉडल रुचि गुज्जर भी कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में शामिल हुईं. अपने देसी अंदाज से उन्होंने सभी के होश उड़ा दिए. उन्होंने रेड कारपेट पर क्लासिक राजस्थानी ब्राइडल लुक में उतरीं. इस लहंगे के साथ उन्होंने जो ज्वेलरी को पहना उससे लोगों की निगाहें नहीं हटीं. रुचि गुज्जर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, एक्ट्रेस और मॉडल रुचि गुज्जर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरों को शेयर किया, जिसके बाद से वो सुर्खियों में हैं. कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के लिए उन्होंने राजस्थानी लुक को चुना. उन्होंने अपने सांस्कृतिक धरोहर को अपनाते हुए रूपा शर्मा द्वारा डिजाइन किए गए भारी कढ़ाई वाले गोल्डन लहंगे में रेड कार्पेट पर कदम रखा हाथों में उन्होंने आलता लगाया था, लेकिन गले में उन्होंने ऐसा नेकलेस पहना था, जिसको देखने के बाद लोग अपनी नजरों को इधर-उधर नहीं कर सके. गले में उन्होंने कुंदन का नेकलेस पहना था, जिसमें मोती और लाल कमल नजर आए. नेकलेस की सबसे खास बात ये थी कि इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगी हुई थी नेकलेस के बारे में बात करते हुए, रुचि ने कहा, ‘यह हार सिर्फ आभूषण नहीं है, यह ताकत है,जो विश्व मंच पर भारत के उदय का प्रतीक है. इसे कान्स में पहनकर, मैं हमारे प्रधानमंत्री को सम्मानित करना चाहती थी, जिनके नेतृत्व ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है










