ज्योति मल्होत्रा और अली हसन का एक और वाट्सऐप चैट, ‘मेरी शादी पाकिस्तान में करवा दो’

Desk News. पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हुई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के अधिकारी अली हसन से एक और वाट्सऐप चैट सामने आई है. इस चैट में अली हसन ज्योति से कहता है कि ‘जो यार, मेरे दिल से दुआ निकलती है हमेशा कि आप खुश रहो. आप हमेशा हंसते-खेलते रहो. जीवन में कभी कोई गम नहीं आएगा.’ इसके बाद इस पर ज्योति ने अली हसन को एक हंसी वाले इमोजी भेजी.इसके बाद बात को आगे बढ़ाते हुए ज्योति ने कहा- “मेरी शादी पाकिस्तान में करवा दो.” इस चैट से इतना तो साफ है कि ज्योति का पाकिस्तान के साथ एक इमोशनल कनेक्शन था. सूत्रों ने बताया ज्योति पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के अधिकारी अली हसन के लगातार संपर्क में थी और उससे काफी बात करती थी. पुलिस के सूत्रों की मानें तो जांच के दौरान पुलिस को ज्योति के 4 बैंक अकाउंट के बारे में जानकारी मिली है. एक बैंक अकाउंट में दुबई से ट्रांजेक्शन भी निकली है. जांच एजेंसी अब ज्योति के सभी बैंक अकाउंट खंगाल रही है और ये पता लगा रही है कि उसके अकाउंट में पैसा कहा कहा से आ रहा था. गौरतलब है कि हरियाणा के हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (ISI) के लिए जासूसी करने और संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. हिसार पुलिस ने 17 मई को उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था. पुलिस के मुत‍ाबिक, जांच में पता चला कि उसने 2023 में कमीशन एजेंटों के माध्यम से वीजा प्राप्त कर पाकिस्तान की यात्रा की थी. वहां उसकी मुलाकात पाकिस्तानी हाई कमिशन के अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई, जिसे हाल ही में भारत से निष्कासित किया गया है. दानिश के जरिए ही वह अली हसन से मिली थी. वहीं, यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है. उसके इंस्टाग्राम पर 1.31 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे. ज्योति के यूट्यूब चैनल ‘ट्रैवल विद जो’ पर 3.77 लाख सब्सक्राइबर्स हैं.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई