दिल्ली में अपने घर की छतों पर सोलर पैनल लगवा सकेंगे लोग, सरकार की ओर से मिलेंगे 30 हजार रुपये, जानिए स्कीम 

दिल्ली. दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी है। अब जमकर AC-कूलर चलाएं, बिना बिजली के बिल की चिंता किए। पीएम सूर्य घर बिजली योजना के तहत दिल्ली सरकार 30 हजार रुपये की एकस्ट्रा सब्सिडी दे रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। अभी तक रेजिडेंशियल सोलर पैनल लगवाने पर सरकार की ओर से 78,000 रुपये की सब्सिडी मिलती थी। दिल्ली सरकार ने इसे बढ़ाकर 1,08,000 रुपये कर दिया है। पीएम सूर्य घर बिजली योजना के तहत आप अपनी घर की छत पर 3 kW क्षमता का सोलर पैनल लगवा सकते हैं। इस पैनल से हर महीने आपको 300 यूनिट तक फ्री बिजली मिल सकती है। सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि 3 किलोवॉट तक के आवासीय सौर ऊर्जा प्लांट के लिए दिल्ली सरकार 30,000 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देगी। प्रत्येक किलोवॉट पर 10 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी मिलेगी। केंद्र सरकार पहले से ही इस योजना के तहत 3 किलोवॉट तक के सोलर पैनल लगाने के लिए 78 हजार रुपये की सब्सिडी दे रही है। दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया कि अगर कोई 1 किलोवॉट का भी रेजिडेंशल सोलर पावर सिस्टम लगाता है, तो उसे भी 10 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी मिलेगी। यानी यह जरूरी नहीं है कि सब्सिडी लेने के लिए 3 किलोवॉट का ही सोलर पैनल लगाया जाए। दिल्ली सरकार ‘पीएम सूर्य घर: फ्री इलेक्ट्रिसिटी योजना स्टेट टॉप-अप स्कीम’ के नाम से एक नई स्कीम भी लॉन्च करेगी। केंद्र सरकार ने स्वच्छ उर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम बढ़ाते हुए पीएम सूर्य घर बिजली योजना को लॉन्च किया था। इस योजना के तहत आप अपने घर की छतों पर या ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी/RWA सोलर पैनल लगवा सकते हैं। रेजिडेंशियल श्रेणी में 1 से 3 kW क्षमता का सोलर पैनल लगवाया जा सकता है। इसमें सरकार की ओर से पहले 2 kW पर प्रति kW 30,000 रुपये की सब्सिडी मिलती है। इसके बाद 3 kW तक 78,000 रुपये की सब्सिडी मिलती है। ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के लिए 18,000 रुपये प्रति kW सब्सिडी मिलती है। प्रति घर 3 kW क्षमता के हिसाब से सोसाइटी को सब्सिडी मिलती है। साथ में कॉमन फैसिलिटी के लिए 500 kW तक सब्सिडी अलग मिलती है।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई