मुंबई एयरपोर्ट और ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी! अफजल गुरु का ‘बदला’ लेने की कही बात

मुंबई. मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसी के साथ ताजमहल पैलेस होटल में भी बम ब्लास्ट की धमकी दी गई है. यह धमकी मुंबई एयरपोर्ट पुलिस के ईमेल मेल के जरिए भेजी गई है. इसके बाद से पुलिस हाई अलर्ट पर है और सारे इलाके की तलाशी जारी है. ईमेल में यह दावा किया गया है कि ताज होटल और मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाया जाएगा. मेल में आतंकी अफजल गुरू और सैवक्कू शंकर को ‘अन्यायपूर्ण तरीके से फांसी दिए जाने’ का हवाला देते हुए यह धमकी दी गई है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं, जांच जारी है. जानकारी के लिए बता दें, इससे पहले मुंबई एयरपोर्ट से ही ISIS पुणे स्लीपर मॉड्यूल केस में फरार चल रहे दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई NIA ने की है. NIA ने साल 2023 के पुणे IED विस्फोटक निर्माण और परीक्षण मामले में वांटेड दो फरार आतंकियों को मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है. ये दोनों आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS के स्लीपर मॉड्यूल के सदस्य थे.गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अब्दुल्ला फैयाज़ शेख उर्फ डायपरवाला और तल्हा खान के रूप में हुई है. दोनों आरोपी जकार्ता, इंडोनेशिया में छिपे हुए थे और जब वे भारत लौटने की कोशिश कर रहे थे, तभी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (T2) पर इमिग्रेशन ब्यूरो ने उन्हें रोका. इसके बाद एनआईए की टीम ने उन्हें हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपी पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे थे और एनआईए की विशेष अदालत, मुंबई द्वारा इनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे यह मामला आठ अन्य पहले से गिरफ्तार ISIS स्लीपर मॉड्यूल सदस्यों के साथ मिलकर भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने और देश में हिंसा व आतंक फैलाकर इस्लामी शासन स्थापित करने की साजिश से जुड़ा है.

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई