मुंबई . मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) ने शुक्रवार को घोषणा की कि इंडो थाई एयरपोर्ट सर्विसेज अगले तीन महीनों के लिए हवाई अड्डे पर ग्राउंड हैंडलिंग कार्यों का प्रबंधन करेगी. यह निर्णय अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा तुर्की की कंपनी सिलेबी एएनएस के साथ मुंबई और अहमदाबाद हवाई अड्डों के लिए रियायती समझौतों को रद्द करने के एक दिन बाद आया है. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर तुर्की की कंपनी सेलेबी की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी थी. मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, जो अडानी समूह का हिस्सा है, ने एक बयान में कहा कि इंडो थाई एयरपोर्ट सर्विसेज को तत्काल प्रभाव से अगले तीन महीनों के लिए अंतरिम ग्राउंड हैंडलिंग प्रदाता के रूप में नियुक्त किया गया है. सुचारु और स्थिर परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए एयरलाइंस के साथ एक संयुक्त बैठक भी आयोजित की गई. वर्तमान में, इंडो थाई एयरपोर्ट सर्विसेज नौ हवाई अड्डों पर अपनी सेवाएं दे रही है. एमआईएएल के बयान के अनुसार, नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी और एयरलाइनों के साथ एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई है, ताकि बदलाव के बावजूद सुव्यवस्थित व निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें. इंदो-थाई एयरपोर्ट सर्विसेज पहले से ही नौ प्रमुख एयरपोर्ट्स पर ग्राउंड हैंडलिंग सेवाएं प्रदान कर रही है.










