दिल्ली के उत्तम नगर नर्सिंग होम में भीषण आग, 10 दमकल गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में पाया काबू

नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार रात एक बड़ी घटना टल गई जब उत्तम नगर इलाके के एक नर्सिंग होम में भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. सौभाग्यवश इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. दरअसल, दमकल विभाग को रात करीब 8 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. फौरन 10 दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया. आग उत्तम नगर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में लगी थी, जहां बड़ी संख्या में मरीजों और स्टाफ की मौजूदगी से खतरे की आशंका बढ़ गई थी. राहत की बात यह रही कि जिस फ्लोर पर आग लगी थी, वहां कोई मरीज मौजूद नहीं था.द्वारका जिला पुलिस के अनुसार, आग नर्सिंग होम के डेंटल यूनिट वाले फ्लोर पर लगी, जो मुख्य रूप से रिकॉर्ड सेक्शन में केंद्रित थी. अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत मरीजों और स्टाफ को बाहर निकाल लिया, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. दमकल अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पाने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा. आग के कारणों की जांच की जा रही है. हालांकि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. पुलिस और दमकल विभाग संयुक्त रूप से मामले की छानबीन कर रहे हैं.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई