जस्टिस बीआर गवई ने ली CJI की शपथ

नई दिल्ली: मां तेरे चरणों में सारा जहां। देश के 52वें चीफ जस्टिस की शपथ लेने के बाद CJI बी आर गवई ने राष्ट्रपति भवन में मां का अभिवादन किया। गवई ने हिंदी में शपथ ली और फिर मां के पैरों में सजदा किया। कहते हैं न हर शख्स की दुनिया मां के पहलू से शुरू होती है। तो न्यायपालिका के सर्वोच्च पद पर पहुंचने के बाद एक बेटा भला ये कैसे भूल सकता था। चीफ जस्टिस गवई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई। उन्होंने हिंदी में शपथ ली। शपथ लेने के बाद चीफ जस्टिस ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद वे पूर्व सीजेआई संजीव खन्ना से भी मिले। फिर वहीं बैठीं अपनी मां को झुककर प्रणाम किया। चीफ जस्टिस गवई की मां ने भी अपने बेटे को ढेर सारा आशीर्वाद दिया और उनपर प्यार लुटाया। दरअसल, अब उनका बेटा उस पद पर बैठ गया है जहां से उसे न्याय की प्रतिमूर्ति बनना है। तो मां ने अपने बेटे को आशीर्वाद देकर उन्हें आगे के रास्ते के लिए शुभाशीष भी दिया। कल चीफ जस्टिस की मां कमलताई गवई (Kamaltai Gavai) ने कहा था कि उनका बेटा यहां अपनी मेहनत और काबलियत के दम पर पहुंचे हैं। गवई ने जस्टिस संजीव खन्ना के रिटायरमेंट के बाद नए चीफ जस्टिस का कार्यभार संभाला है। 18 जनवरी 2019 को उन्हें सु्प्रीम कोर्ट का जस्टिस नियुक्त किया गया था। जस्टिस गवई बतौर CJI करीब 6 महीने इस पद पर रहेंगे। वो नवंबर 2025 में रिटायर होंगे। चीफ जस्टिस गवई का महाराष्ट्र के अमरावती में 24 नवंबर को 1960 को जन्म हुआ था। उन्होंने 16 मार्च 1985 को बार में ज्वाइन किया था।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई