कर्णबधिर विद्यालय, सोनेगांव, नागपुर के दिव्यांग विद्यार्थियों का गौरवशाली प्रदर्शन – लगातार 9वें वर्ष भी 100% परिणाम की परंपरा बरकरार

नागपुर, सोनेगांव स्थित कर्णबधिर विद्यालय ने एक बार फिर से अपनी सफलता की मिसाल कायम करते हुए कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में लगातार 9वें वर्ष 100% परिणाम हासिल किया है। इस विशेष विद्यालय में पढ़ने वाले कुल 6 कर्णबधिर विद्यार्थियों ने इस वर्ष 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है और सभी ने सराहनीय अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय के छात्र कमलकुमार बर्मन ने 76.40% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनके बाद अमर हरिदास चांदेकर ने 75.40%, कु. मुस्कान डेहरिया ने 74%, शैलेश वनारसे ने 71.60%, खुशी जयसवाल ने 71.40% और कु. अश्विनी सोनवणे ने 68.80% अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। इस शानदार उपलब्धि पर संस्था के अध्यक्ष चंद्रकांत कलोती, महासचिव दिलीप धोटे, कार्याध्यक्ष रामराव पोकले , सचिव सुधाकर पोकले और सभी पदाधिकारियों ने सफल विद्यार्थियों के साथ प्रभारी मुख्याध्यापिका  हर्षदा पोफली, वरिष्ठ शिक्षिक सरोज पाटील, शिक्षक बालू कुलाल, तथा समस्त शिक्षकीय व शिक्षकेतर कर्मियों का हार्दिक अभिनंदन किया। यह संस्था केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित न रहते हुए, कर्णबधिर बच्चों के सर्वांगीण विकास और समावेशी शिक्षा की दिशा में निरंतर कार्यरत है। राष्ट्रीय अपंग कल्याण संस्था (NOF), नागपुर द्वारा संचालित यह विशेष विद्यालय वर्ष 1991 से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्रावास, पोषण और जीवन कौशल प्रशिक्षण जैसी अनेक सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करा रहा है। यह संस्था दिव्यांग विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए समर्पित रूप से प्रयासरत है। विद्यालय का इस वर्ष का उत्कृष्ट परिणाम और संस्था का भविष्य का शैक्षणिक विस्तार निश्चित रूप से अनेक विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत साबित होगा।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई