नागपुर पुलिस की छापेमारी में आईएसआई और जेकेएलएफ से जुड़े तार

नागपुर: शहर पुलिस ने अर्बन नक्सल संदिग्ध रेज़ाज बी शीबा सिद्दीक के खिलाफ सोमवार को कड़े गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम – UAPA के तहत कार्रवाई की है। रेज़ाज को पिछले सप्ताह नागपुर से गिरफ्तार किया गया था। उस पर भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर इंस्टाग्राम पर विवादास्पद पोस्ट करने के आरोप हैं। पुलिस ने सोमवार को केरल के एर्नाकुलम स्थित उसके घर पर छापा मार कर दो पेन ड्राइव, दो मोबाइल फोन और कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सिद्दीक का संबंध पाकिस्तान स्थित आईएसआई एजेंटों, जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF), और माओवादी नेटवर्क से था। सूत्रों के मुताबिक, जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से यूके की सिम का उपयोग कर आईएसआई एजेंटों से बातचीत का पता चला है। इन उपकरणों की फॉरेंसिक जांच की जा रही है। इनमें जम्मू-कश्मीर से जुड़ी संवेदनशील जानकारी जुटाने और उसे पाकिस्तान भेजने के निर्देश शामिल हैं।केरल एटीएस की टीम भी सोमवार शाम नागपुर पहुंच गई है और सिद्दीक से पूछताछ शुरू कर दी गई है। छानबीन में यह भी सामने आया है कि सिद्दीक माओवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार और शहरी विस्तार की योजना में भी सक्रिय था। वह प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य कन्नन मुरली के संपर्क में था। साथ ही, दिवंगत माओवादी विचारक जीएन साईबाबा की जीवनी पर आधारित एक पुस्तक भी उसके पास से मिली है।पुलिस का कहना है कि सिद्दीक खुद को पत्रकार बताकर विभिन्न संस्थानों में घुसपैठ करता था और संवेदनशील जानकारी एकत्र कर आईएसआई एजेंटों को भेजता था।सिद्दीक के संबंध पुणे के भीमा कोरेगांव मामले में आरोपित 16 लोगों से भी बताए जा रहे हैं। साथ ही, वह ‘डेमोक्रेटिक स्टूडेंट यूनिट’ के केरल चैप्टर और ‘स्टेट रिप्रेशन विरोधी समिति’ से भी जुड़ा रहा है, जिन्हें माओवादी मोर्चा संगठन माना जाता है।

अधिकारियों के अनुसार, यह मामला देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए एक “हाइब्रिड खतरे” का संकेत देता है, जिसमें देश विरोधी ताकतों और चरमपंथी संगठनों के बीच साठगांठ का अंदेशा है। जांच एजेंसियां अब सिद्दीक के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की भी तहकीकात कर रही हैं।

Related Posts

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई