कर्नल सोफिया कुरैशी की सुप्रीम कोर्ट भी कर चुका है सराहना

Desk News. ऑपरेशन सिंदूर की आधिकारिक जानकारी लोगों तक पहुंचाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की चर्चा घर-घर में हो रही है. इन महिला सैन्य अधिकारियों के अब तक के प्रभावशाली करियर के बारे में लोग जानकारी जुटा रहे हैं. ऐसे में यह जानना दिलचस्प होगा कि सुप्रीम कोर्ट भी अपने एक फैसले में कर्नल सोफिया कुरैशी की सराहना कर चुका है.प्रेस कांफ्रेंस के ज़रिए पहलगाम हमले के प्रतिशोध का ब्यौरा देने वाली कर्नल सोफिया का उल्लेख सुप्रीम कोर्ट ने 17 फरवरी 2020 को दिए एक ऐतिहासिक फैसले में किया था. इस फैसले में कोर्ट ने महिला सैन्य अधिकारियों को स्थायी कमीशन और योग्यता के आधार पर नेतृत्व वाले पद देने का रास्ता साफ किया था. इस फैसले का तात्कालिक असर 1653 महिला अधिकारियों को मिला था. सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन जजों जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और अजय रस्तोगी के इस फैसले में सेना में महिलाओं को अधिक अवसर देने की वकालत करते हुए कई महिला अधिकारियों की उपलब्धियों की चर्चा की गई थी. सेना का सम्मान बढ़ाने वाली महिलाओं का ज़िक्र करते हुए जजों ने सबसे पहले कर्नल सोफिया की ही चर्चा की थी. फैसले में लिखा गया था कि सोफिया ने 2006 में अफ्रीकी देश कांगो में यूनाइटेड नेशंस के शांति अभियान में भारतीय सेना के दल का नेतृत्व किया. वहां उन्होंने युद्धविराम की निगरानी करने और लोगों तक मानवीय सहायता पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई. उन्होंने 2016 में बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘एक्सरसाइज फोर्स 18’ में भारतीय दल का नेतृत्व किया. बता दें कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद सख्त जवाबी कार्रवाई करते हुए मंगलवार (6-7 मई) के बीच देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें कई आतंकी मारे गए हैं.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई