सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया स्वागत

अहिल्यानगर. महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर दायर याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए चार महीने के अंदर राज्य में चुनाव कराने का आदेश दिया है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने पुराने आरक्षण के तहत चुनाव कराने का निर्देश दिया है। अदालत के आदेश पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया सामने आई है। मुख्यमंत्री ने निर्णय का स्वागत किया है। यही नहीं मुख्यमंत्री ने राज्य चुनाव आयोग से जल्द से जल्द तैयारी शुरू करने की मांग भी की है। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने निकाय चुनाव महायुती द्वारा मिलकर लड़ने का दावा भी किया। देश छह मई को राजमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती के रुप में मनाता है। इसी के तहत मंगलवार को राजमाता के जन्मस्थान पर राज्य कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक के बाद लिए निर्णय की जानकारी देने मुख्यमंत्री फडणवीस सहित दोनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने पत्रकारों से बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री से स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोटे के निर्णय पर सवाल किया। मुख्यमंत्री ने अदालत के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि, अदालत ने पुराने आरक्षण के तहत चुनाव कराने का आदेश दिया है। जिसका हम स्वागत करते हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, वह राज्य चुनाव आयोग से जल्द से जल्द चुनाव की तैयारी शूरू करने की मांग करेंगे।” निकाय चुनाव में महायुति के मिलकर चुनाव लडने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, “स्थानीय निकाय के चुनाव में महयुति मिलकर लड़ेंगी। कुछ स्थानीय स्तर पर एक अलग निर्णय लिया जा सकता है। लेकिन नीतिगत तौर पर महायुति स्थानीय निकाय चुनाव मिलकर लड़ेगा।”

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई