‘शिवशंभू रक्त समूह’ जैसी युवाशक्ति की आवश्यकता: डॉ. परीक्षित शेवडे

नागपुर. छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज के इतिहास से यदि हम अनभिज्ञ रहेंगे, तो देश में ‘पहलगाम’ जैसी घटनाएं बार-बार घटित होती रहेंगी। आज हर गली-कूचे में पहलगाम जैसे खतरे खड़े हो रहे हैं, ऐसे समय में हिंदुओं को सजग रहना होगा। देश को आज ‘शिवशंभू रक्त समूह’ जैसी राष्ट्रभक्त युवाशक्ति की सख्त आवश्यकता है। यह आवाहन प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य और वक्ता डॉ. परीक्षित सच्चिदानंद शेवडे ने किया। श्री सिद्धिविनायक सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित ‘अभिवादन शेवाळकर’ त्रिदिवसीय महोत्सव की शुरुआत गुरुवार को हुई। लक्ष्मीनगर स्थित आठ रस्ता चौक के वॉलीबॉल मैदान में शुक्रवार को महोत्सव के दूसरे दिन ‘धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज’ विषय पर डॉ. शेवडे का व्याख्यान आयोजित किया गया। इस महोत्सव के मार्गदर्शक महाराष्ट्र विधान परिषद के विधायक श्री संदीप जोशी हैं।कार्यक्रम की शुरुआत दीपप्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें पद्मश्री डॉ. विलास डांगरे और ट्रस्ट के प्रफुल्ल माटेगावकर प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर डॉ. डांगरे का पद्मश्री से सम्मानित होने पर सत्कार भी किया गया। जयंत आदमने ने डॉ. शेवडे का स्वागत किया। अपने ओजस्वी भाषण में डॉ. शेवडे ने छत्रपति संभाजी महाराज के जीवनकार्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बुरहानपुर पर हुए हमले, जंजिरा किले की घेराबंदी और पुर्तगालियों पर किए गए आक्रमणों का उल्लेख करते हुए संभाजी महाराज की वीरता, युद्धनीति, गनिमी कावा (छापामार युद्ध), और साहसिक रणनीतियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि संभाजी महाराज को सही मायनों में समझना है तो वह केवल कहानी, उपन्यास या फिल्म से नहीं समझे जा सकते। उन्हें गहराई से जानने की आवश्यकता है। डॉ. शेवडे के भाषण के अंत में उपस्थित जनसमुदाय ने “छत्रपति शिवाजी महाराज की जय” और “संभाजी महाराज की जय” के जयघोषों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर डॉ. विलास डांगरे ने स्वर्गीय राम शेवाळकर और विजयाताई शेवाळकर को याद करते हुए कहा कि आज देश की स्थिति चिंताजनक है। कश्मीर जैसी घटनाओं को देखते हुए अब सभी हिंदुओं को एकजुट होकर देश की रक्षा के लिए खड़ा होना होगा। “बटोगे तो कटोगे” जैसे कटु सत्य को याद रखते हुए छत्रपति संभाजी महाराज की धर्मनिष्ठा और देशनिष्ठा को अपनाने की जरूरत है। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन नीरज दोन्तुलवार ने किया और प्रास्ताविक भाषण में प्रफुल्ल माटेगावकर ने ट्रस्ट के विविध सामाजिक उपक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोविड के बाद यह भव्य आयोजन पुनः प्रारंभ हुआ है, जिसमें समाज का उत्साही प्रतिसाद मिल रहा है।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई