दिल्ली में गरज के साथ पड़ेंगे छींटे, मौसम विभाग ने बताया कब कम होगी गर्मी

NAGPUR. देश की राजधानी दिल्ली के लोगों को आने वाले दिनों में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है क्योंकि यहां मौसम बदलने का अनुमान है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बारिश तथा आंधी आने का अनुमान जताया है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. बीते दिनों से दिल्ली में रहने वाले लोगों को गर्मी से बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. अप्रैल की शुरूआत से ही गर्मी ने जीना मुश्किल कर दिया था. लेकिन बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में मौसम से दिल्ली वालों को राहत मिलने वाली है. आईएमडी के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा रहा. मौसम विभाग के साप्ताहिक पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार तक दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और शाम के समय गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है. गुरुवार और शुक्रवार को गरज के साथ बारिश का अनुमान है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो मौसम में हल्की ठंडक ला कर सकती है. विभाग ने मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया है, जिसमें 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाओं के साथ हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है. इस हफ्ते दिल्लीवासियों के लिए मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम था. इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता 32 से 43 फीसदी के बीच रही.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई