नागपुर. महाराष्ट्र के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने आज कहा कि नागपुर जिले में पानी की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने बताया कि केवल काटोल और नरखेड़ क्षेत्र में ही जलस्तर 800 फीट नीचे चला गया है। बावनकुले ने कहा, “मैं कलेक्टर से इसी विषय पर चर्चा करने के लिए आया हूँ। हमने वन, टू, थ्री, फोर चार्ट तैयार कर लिया है और कल सुबह मैं महानगरपालिका में उपस्थित रहूंगा। उन्होंने आगे कहा कि नागपुर शहर और जिला, अमरावती शहर और जिले में पानी की टंचाई से निपटने की जिम्मेदारी बतौर पालकमंत्री मेरी है। सरकार इस दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।











