विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात

चंद्रपुर. महाराष्ट्र सरकार के पूर्व वन, सांस्कृतिक कार्य एवं मत्स्य व्यवसाय मंत्री और वर्तमान विधायक विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में सड़कों और फ्लाईओवर निर्माण से संबंधित कई आवश्यक कार्यों का निवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर गडकरी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। मुनगंटीवार द्वारा सौंपे गए निवेदन में मुल शहर के पास रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 930 (मुल-चंद्रपुर) के दोनों ओर आरसीसी कंक्रीट ड्रेन की स्वीकृति, केंद्रीय सड़क निधि से क्षेत्र के विकास कार्यों को मंजूरी और कोठारी गांव के पास अधूरे पड़े 2 किमी सड़क कार्य को पूर्ण करने की मांग शामिल थी। उन्होंने बताया कि बल्लारपुर-आष्टी राष्ट्रीय महामार्ग पर पुल के पास 2 किमी सड़क का कार्य पिछले 5 वर्षों से अधूरा है, जिससे राहगीरों को भारी असुविधा हो रही है और कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। ग्रामवासियों द्वारा विभाग को कई बार अनुरोध किया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिस पर मुनगंटीवार ने विशेष ध्यान दिलाया। इसके अलावा, उन्होंने मुल शहर के पास रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग की, जहाँ हर आधे घंटे में गेट बंद होने से यातायात ठप हो जाता है। इससे मरीजों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को समय पर पहुँचने में परेशानी होती है। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 930 के दोनों ओर लगभग 8 किमी लंबाई में आरसीसी ड्रेन निर्माण की भी मांग की गई। जानाळा, आगडी, गोंडसावरी, महादवाडी, अजयपूर, चिचपल्ली, वलनी, घंटाचौकी और लोहारा जैसे गांव इस मार्ग के किनारे बसे हैं, जहाँ वर्तमान में जल निकासी की समस्या है। इस संबंध में नागपुर स्थित एनएचएआय के अधीक्षण अभियंता को 48.08 करोड़ रुपये का प्रस्तावित बजट प्रस्तुत किया गया है। बल्लारपुर, मुल, पोंभुर्णा तालुकों में तेज़ी से हो रहे औद्योगिकीकरण को देखते हुए कई नए सड़क और पुलों की आवश्यकता बताई गई है। पोंभुर्णा में नागपूर, नागभीड, सिंदेवाही, मुल, खेडी और गोंडपिंपरी जाने वाले मार्गों पर बड़े फ्लाईओवर की मांग की गई। बल्लारपुर तालुका में किन्ही, येनबोडी, पळसगाव, इटोली, गिलबिली जैसे मार्गों पर छोटे फ्लाईओवर और मुल तहसील में उमा और अंधारी नदी पर बड़े पुलों की मांग भी निवेदन में शामिल थी.  मुनगंटीवार ने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन गडकरी के सहयोग से बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव होगा।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई