रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता से फरक्का एक्सप्रेस से 27 जिंदा कछुए बरामद, सिलचर स्टेशन से मिले 450 जिंदा मेंढक

नई दिल्ली. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अपनी सजगता और तत्परता का परिचय देते हुए दो अलग-अलग घटनाओं में जंगली जीवों की तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। पहली घटना फरक्का एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15734) की है, जहां से आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई कर 27 जिंदा कछुए बरामद किए। वहीं, दूसरी घटना असम के सिलचर रेलवे स्टेशन की है, जहां से 450 जिंदा मेंढक बरामद किए गए। दानापुर सिक्योरिटी कंट्रोल से सूचना मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने आरा रेलवे स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस की तलाशी ली। जांच के दौरान कोच संख्या एस-2 के शौचालय के पास तीन पुरुष और एक महिला संदिग्ध स्थिति में मिले। इनके पास मौजूद बैगों की तलाशी लेने पर उनमें कुल 27 जिंदा कछुए बरामद किए गए। तलाशी में पाया गया कि महिला रिहाना (उम्र 31 वर्ष), उसके पति विनोद और एक अन्य व्यक्ति उमेश के पास अलग-अलग रंगों के पिट्ठू बैग और झोलों में कछुए छिपाए गए थे। सभी व्यक्तियों को हिरासत में लेकर जीआरपी थाना आरा लाया गया। वहां विधिवत प्रक्रिया के तहत जब्ती सूची बनाकर कछुओं को जब्त किया गया। इस संबंध में जीआरपी बक्सर की एस्कॉर्ट पार्टी की इंचार्ज प्रधान आरक्षी किरण देवी केडिया द्वारा थानाध्यक्ष जीआरपी आरा को लिखित शिकायत दी गई, जिसके आधार पर जीआरपी थाना आरा में कांड संख्या 56/2025, दिनांक 15/04/25 को भारतीय दंड संहिता (BNS) की धाराएं 325/303(2)/13(5) तथा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धाराएं 2, 9, 39 के तहत मामला दर्ज किया गया। दूसरी ओर, असम के सिलचर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक के पास लावारिस अवस्था में पड़े तीन बैग बरामद किए गए। जांच के दौरान प्रत्येक बैग से जिंदा मेंढक पाए गए, जिनकी कुल संख्या 450 थी। मामले की जानकारी तुरंत बराक वैली वाइल्डलाइफ डिवीजन के डीएफओ को दी गई और आवश्यक प्रक्रिया के तहत सभी मेंढकों को उन्हें सौंप दिया गया। रेलवे सुरक्षा बल की इन कार्रवाइयों ने यह सिद्ध कर दिया है कि वह न केवल यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि वन्यजीवों की रक्षा और तस्करी रोकने में भी पूरी तरह सक्षम और सजग है।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई