क्षेत्रीय विकास कार्यों का जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण

चंद्रपुर. राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्ययोजना के अंतर्गत जिलाधिकारी विनय गौड़ा जी. सी. ने मंगलवार को गोंडपिपरी तालुका के विभिन्न विकास कार्यों का दौरा कर निरीक्षण किया। इस दौरे के दौरान जिलाधिकारी ने मौजा करंजी में महाराष्ट्र राज्य ग्रामीण जीवनोन्नति अभियान अंतर्गत उज्ज्वला महिला प्रभाग संघ से भेंट कर मार्गदर्शन किया। साथ ही दाल मिल और राइस मिल का निरीक्षण कर वहां के कार्यप्रणाली की जानकारी ली। गोंडपिपरी तालुका मुख्यालय में निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन का भी उन्होंने जायजा लिया। इसके पश्चात मौजा वढोली में पांदन मार्ग, मनरेगा के अंतर्गत कुएं का कार्य, कोसा (रेशम) उद्योग का निरीक्षण किया तथा स्थानीय किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी गौड़ा ने मौजा सकमुर में महिला बचत समूह द्वारा चलाए जा रहे मत्स्य बीज व्यवसाय का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा मौजा पोडसा में वर्धा नदी पर महाराष्ट्र-तेलंगाना सीमा पर स्थित पुल का निरीक्षण किया। मौजा तोहोगांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर चिकित्सा अधिकारियों से अस्पताल की मशीनें, दवाओं की उपलब्धता और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। इसके अतिरिक्त उन्होंने मौजा पाचगांव में बांस प्रबंधन केंद्र का भी निरीक्षण कर वहां के कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान जिलाधिकारी के साथ गोंडपिपरी के उपविभागीय अधिकारी रविंद्र माने, तहसीलदार शुभम बहाकर, गट विकास अधिकारी श्री. चांगफणे, मुख्याधिकारी विवेक चौधरी, नायब तहसीलदार चंद्रशेखर वेटे, मंडल अधिकारी प्रशांतसिंह बैस सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई