नागपुर में दोस्ती पर भारी पड़ा मजाक, मोबाइल छुपाने की बात पर युवक की हत्या

नागपुर. नागपुर के पारडी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मोबाइल छिपाने के मामूली मजाक ने एक युवक की जान ले ली। यह घटना पारडी के नवीन नगर स्थित एनआईटी गार्डन के पास हुई। हत्या के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच जारी है। मृतक की पहचान जितेन्द्र उर्फ जितू राजू जयदेव (निवासी नवीन नगर) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम इतवारीदास शिवदास माणिकपुरी बताया गया है। दोनों ही पेशे से मजदूर थे और पुराने दोस्त थे। घटना सोमवार शाम लगभग 6:30 बजे की है, जब जितू अपने दोस्तों से मिलने एनआईटी गार्डन पहुंचा था। वहां मौजूद दोस्तों की मंडली में मजाक-मजाक में किसी ने इतवारीदास का मोबाइल छिपा दिया। मोबाइल न मिलने पर इतवारीदास गुस्से में आ गया और शक जताते हुए जितू से फोन लौटाने को कहा। जब जितू ने इंकार किया, तो बहस बढ़ गई और दोनों के बीच गालीगलौच शुरू हो गई। इसी दौरान जितू ने इतवारीदास को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगने से अपमानित हुआ इतवारीदास मौके से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद वह सेंट्रिंग में इस्तेमाल होने वाला एक भारी डंडा लेकर लौटा और पीछे से जितू के सिर पर जोरदार वार कर दिया। इसके बाद उसने 2-3 और वार किए, जब तक कि वहां मौजूद अन्य दोस्तों ने बीच-बचाव नहीं किया। गंभीर रूप से घायल जितू को तत्काल मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पारडी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी इतवारीदास को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि गुस्से और मामूली झगड़ों का अंजाम कितना खतरनाक हो सकता है।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई