रुद्र परिवार द्वारा आयोजित श्री सत्यनारायण कथा और हनुमान जयंती उत्सव

छिंदवाड़ा. रुद्र परिवार सेवा समिति द्वारा रूद्रात्मक हनुमान मंदिर, कोष्टीपुरा (पुराना छापाखाना) में रामनवमी से लेकर हनुमान जन्मोत्सव तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शुक्रवार को 108 जोड़ो की नि:शुल्क सत्यनारायण कथा का आयोजन किया गया, जिसे पंडित अजय रत्नाकर पांडे ने कराया। समिति के संस्थापक रितेश रत्नाकर पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि रुद्र परिवार ने 31 जुलाई 2023 को 13 करोड़ राम नाम जाप का आयोजन किया था, जिसमें लगभग 80 से 90 हजार लोगों ने भाग लिया था। इसके अलावा, अप्रैल 2019 में 2100 जोड़ों ने नि:शुल्क श्री सत्यनारायण कथा में भाग लिया था। शनिवार को रुद्रात्मक हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर प्रकटोत्सव मनाया गया। प्रातः ब्रह्ममुहूर्त से ही पूजन, पाठ और अभिषेक की शुभ बेला से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। रुद्र परिवार के सभी सदस्य और भक्तगणों ने हनुमानजी के विधिपूर्वक हवन, आरती, पूजन और पाठ के बाद महाआरती की और महाप्रसाद का वितरण किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और देर शाम तक यहां भक्तों की आवाजाही बनी रही। सभी श्रद्धालुओं ने हनुमानजी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई