100 दिवसीय क्षयरोग अभियान: विभागीय आयुक्त के मार्गदर्शन में सफल आयोजन

नागपुर. नागपुर संभाग में 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत चलाए गए क्षयरोग (टीबी) उन्मूलन अभियान में अब तक कुल 4,401 नए मरीजों की पहचान की गई है। इस अभियान के अंतर्गत मैक्रोस्कोपी जांच की तुलना में 74 प्रतिशत मरीजों की न्यूक्लिक एसिड एम्प्लीफिकेशन टेस्ट (नैट) जांच पूरी हो चुकी है। यह अभियान विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी के मार्गदर्शन में चलाया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा राज्य के विभिन्न विभागों को सौंपे गए 100 दिवसीय कार्ययोजना के अंतर्गत, केंद्र सरकार द्वारा क्षयरोग उन्मूलन का संकल्प लिया गया है। इसी क्रम में 7 दिसंबर 2024 से 17 मार्च 2025 तक नागपुर विभाग में यह अभियान संचालित किया गया। इस दौरान विभाग में कुल 9,944 ‘निक्षय’ शिविरों का आयोजन किया गया। साथ ही 14 ‘निक्षय’ प्रचार वाहनों के माध्यम से क्षयरोग के प्रति जनजागृति की गई। इस अभियान के तहत 1 लाख 10 हजार 804 संभावित मरीजों की पहचान की गई, जिनमें से 98 प्रतिशत का स्क्रिनिंग परीक्षण किया गया। इसके अलावा 1 लाख 26 हजार 351 एक्स-रे, नैट और मैक्रोस्कोपी जैसी जांचें की गईं। विभाग में सरकारी और निजी अस्पतालों के माध्यम से कुल 4,401 नए क्षयरोगियों का पंजीकरण हुआ। विभागीय राजस्व मंडलों में 16,420 मैक्रोस्कोपी जांचें की गईं, वहीं 43 प्रतिशत रोगियों का एक्स-रे परीक्षण भी पूरा हुआ। कुल 19 लाख 28 हजार 841 संभावित रोगियों में से 18 लाख 94 हजार 720 लोगों की जांच की गई। इस अभियान के अंतर्गत 1 लाख 10 हजार 804 रोगियों का पंजीकरण ‘निक्षय’ पोर्टल पर किया गया। साथ ही 262 लोगों ने स्वेच्छा से ‘निक्षय मित्र’ बनकर क्षयरोगियों की सहायता के लिए आगे आकर नोंदणी की। नागपुर के मुख्य क्षयरोग चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम निमगडे ने इस अभियान की सफलता में समन्वयक की भूमिका निभाई।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई