गोंदिया रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए दो व्यक्ति, 10.368 किलोग्राम चांदी के आभूषण के साथ – आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई

गोंदिया. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए गोंदिया रेलवे स्टेशन पर दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। इन दोनों के पास से 10.368 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 9.74 लाख रुपये है।
यह कार्रवाई मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री दीप चंद्र आर्य के मार्गदर्शन में की गई। एक विशेष सूचना के आधार पर गठित मंडल टास्क टीम ने निरीक्षक कुलवंत सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक राहुल पांडेय, सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, आरक्षक विशाल ठावरे, उप निरीक्षक दीपक कुमार तथा प्रधान आरक्षक मिथिलेश कुमार चौबे के साथ मिलकर गाड़ी संख्या 15231 (गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस) के गोंदिया स्टेशन आगमन पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। पूछताछ में दोनों व्यक्तियों की पहचान नरेश कन्हैयालाल वलैचा (उम्र 62 वर्ष) और विष्णु गोपीचंद नागभीरे (उम्र 54 वर्ष) के रूप में हुई, जो गोंदिया जिले के निवासी हैं। तलाशी में इनके पास से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण मिले। पूछने पर ये वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए, जिससे इन पर आभूषणों की अवैध तस्करी का संदेह गहरा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ ने आयकर विभाग, नागपुर को सूचित किया और जप्त आभूषणों की जांच प्रक्रिया अब आयकर विभाग द्वारा की जा रही है। आरपीएफ ने इस सफल अभियान में शामिल समस्त अधिकारियों और जवानों की सराहना की है, साथ ही आम नागरिकों से अपील की है कि वे रेलवे के माध्यम से होने वाली किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, जैसे कि प्रतिबंधित सामान, मादक पदार्थ, नकदी, सोना-चांदी की तस्करी या मानव तस्करी जैसी आपराधिक गतिविधियों की सूचना तुरंत आरपीएफ या जीआरपी को दें। रेलवे सुरक्षा बल ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह आम जनता की सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई