माता महाकाली यात्रा महोत्सव: जिलाधिकारी ने नियंत्रण कक्ष का किया उद्घाटन

चंद्रपुर. चंद्रपुर की आराध्य देवी माता महाकाली की यात्रा महोत्सव 3 अप्रैल से आरंभ हो चुकी है। इस यात्रा के दौरान अन्य राज्यों और जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन जिलाधिकारी विनय गौड़ा जी.सी. के हाथों किया गया। जिलाधिकारी श्री गौड़ा ने यात्रा के दौरान उपलब्ध सुविधाओं का स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहे। इसके साथ ही पार्किंग व्यवस्था और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने सीसीटीवी निगरानी के लिए एक टीम नियुक्त करने, प्राथमिक उपचार सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने और रेस्क्यू टीम को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए। यात्रा के दौरान बाहर से आने वाली बसों की व्यवस्था और निर्धारित स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए। श्रद्धालुओं के लिए पीने का पानी, मोबाइल टॉयलेट, दैनिक सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाएं नगर पालिका द्वारा सुनिश्चित की जाएंगी। नियमित सफाई के लिए नगर पालिका को कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। नदी में स्नान के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना न हो, इसके लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा खोज व बचाव दल तैनात किया जाएगा। यात्रा काल के दौरान मौसम की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी तथा जिला नियंत्रण कक्ष (07172-250077) के साथ समन्वय बनाकर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। महावितरण को यात्रा क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग को 24×7 एंबुलेंस सहित स्वास्थ्य टीम तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने यात्रा क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उपविभागीय अधिकारी संजय पवार, नगर निगम आयुक्त विपील पालिवाल, अतिरिक्त आयुक्त चंदन पाटील, चंद्रपुर के तहसीलदार विजय पवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई