नागपुर जिला सहकारी बैंक का पुनरुद्धार: किसानों की आर्थिक मजबूती की ओर बड़ा कदम

नागपुर.  जिन जिलों में जिला सहकारी बैंक का नेटवर्क सशक्त रूप से कार्यरत है, वहां के किसान अधिक समृद्ध होते हैं। साथ ही, उन जिलों में कृषि आधारित उद्योगों को भी मजबूती मिलती है। इसी सोच के तहत नागपुर जिले के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए आज से जिला सहकारी बैंक का संस्थागत प्रशासन महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक को सौंपा गया है। इससे किसानों की प्रगति का मार्ग और अधिक विस्तृत होगा। यह विश्वास मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने व्यक्त किया। नागपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक में महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक को संस्थागत प्रशासक नियुक्त करने के अवसर पर आयोजित समारोह में वे बोल रहे थे। गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर नागपुर जिला सहकारी बैंक के सभागार में इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राजस्व मंत्री एवं पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, सहकार राज्य मंत्री पंकज भोयर, वित्त एवं योजना, कृषि तथा पुनर्वास राज्य मंत्री आशीष जैस्वाल, विधायक आशीष देशमुख, विधायक चरणसिंह ठाकुर, सहकार आयुक्त दीपक तावरे, प्रशासक विद्याधर अनास्कर सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। नागपुर जिला सहकारी बैंक, जिसे जिले के किसानों के लिए एक विश्वसनीय बैंक माना जाता है, कुछ वर्ष पहले आर्थिक घोटाले की चपेट में आ गई थी। 2015 से 2019 के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में बैंक को इस संकट से उबारने के लिए कई प्रयास किए गए। उस दौरान सरकार ने 300 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की, लेकिन बैंक पूरी तरह से संकट से बाहर नहीं निकल पाई। विधायक आशीष देशमुख द्वारा प्रशासक पद की नियुक्ति की मांग को ध्यान में रखते हुए, यह नया कदम उठाया गया है। सहकार आयुक्तालय ने आश्वासन दिया है कि अगले डेढ़ साल में नागपुर जिला सहकारी बैंक आर्थिक रूप से लाभदायक स्थिति में आ जाएगी. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुड़ी पड़वा के अवसर पर नागपुर जिले के किसानों को एक महत्वपूर्ण तोहफा दिया है। महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक के रूप में नागपुर जिला सहकारी बैंक को एक मजबूत सहयोगी मिला है। आगामी दो वर्षों में यह बैंक न केवल लाभ में आएगी, बल्कि जिले में सहकारी क्षेत्र का नेटवर्क भी अधिक सशक्त होगा। यह विश्वास केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने व्यक्त किया। विधायक आशीष देशमुख ने किसानों से अपील की कि वे जिला सहकारी बैंक में सावधि जमा करें और आकर्षक योजनाओं का लाभ उठाएं. कार्यक्रम की शुरुआत प्रशासक विद्याधर अनास्कर के प्रस्ताविक भाषण से हुई। उन्होंने बताया कि शीर्ष बैंक, जिला बैंक और विभिन्न सहकारी संस्थाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इस वर्ष महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक ने 52,000 करोड़ रुपये के वित्तीय लेन-देन का लक्ष्य पार कर लिया है और 650 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ अर्जित किया है।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई