इतवारी-छिंदवाड़ा रेल मार्ग पर यातायात बहाल, पुल नंबर 94 का निर्माण कार्य पूरा

नागपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर मंडल में इतवारी-छिंदवाड़ा रेल मार्ग के भंडारकुंड-भिमलगुंडी खंड में एक महत्वपूर्ण निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इस परियोजना के तहत 3×18.3 मीटर के कम्पोजिट स्टील गर्डर से निर्मित पुल नंबर 94 को चालू कर दिया गया है। यह पुल लगभग 40 मीटर गहरे पाइल फाउंडेशन पर बनाया गया है और इसे रिकॉर्ड छह महीने से भी कम समय में पूरा किया गया है। इस परियोजना पर लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत आई है। पहाड़ी धंसने और भूमि अस्थिरता के कारण प्रभावित इस ब्लॉक सेक्शन का पुनर्निर्माण किया गया है। पहले यहां गेज परिवर्तन के दौरान 1x3x5.5 मीटर का एक छोटा पुल बनाया गया था, लेकिन अब नया पुल चालू होने से इस मार्ग पर यात्री और मालगाड़ी सेवाएं बहाल हो जाएंगी। 1 अप्रैल से यात्री गाड़ियों का संचालन पुनः शुरू करने का प्रस्ताव है, जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इस पुल का निर्माण रेलवे के निर्माण विभाग के अधिकारियों आर.के. सिंह (चीफ इंजीनियर निर्माण), प्रदीप गोस्वामी (उप मुख्य अभियंता निर्माण), अंकित सिंह (उप मुख्य विद्युत अभियंता निर्माण) के नेतृत्व में किया गया। इस परियोजना का ठेका बिलासपुर की झांझरिया निर्माण लिमिटेड को दिया गया था। रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर ली गई है, जिससे इस पुल के संचालन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस पुल के उद्घाटन से पहले दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश, मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता, प्रमुख मुख्य इंजीनियर मुदित भटनागर, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) एसके तिवारी सहित नागपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण किया। महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने इस कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए निर्माण और नागपुर मंडल की पूरी टीम को बधाई दी। इस पुल के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी और माल परिवहन भी सुगमता से किया जा सकेगा।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई