विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नाशिक. डाउन सिंड्रोम केयर एसोसिएशन इंडिया और जेनेटिक हेल्थ रिसर्च द्वारा आज रविवार, 23 मार्च 2025 को अर्चित रिअल्टो, होटल बॉबी के सामने, गणपति नगर, आनंदवल्ली गंगापुर रोड पर विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुप्रसिद्ध जेनेटिक विशेषज्ञ डॉ. ज्ञानदेव चोपडे के सौजन्य से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के बाहर से भी कई परिवारों और अभिभावकों ने भाग लिया, जिनके बच्चे डाउन सिंड्रोम से प्रभावित हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, नाशिक के डॉ. सागर भालेराव ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डाउन सिंड्रोम से प्रभावित बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी और काउंसलिंग जैसी विभिन्न शैक्षणिक विधियों की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर डॉ. ज्ञानदेव चोपडे ने कहा कि विकलांग व्यक्तियों को केवल सहानुभूति की दृष्टि से न देखकर, उन्हें समाज में उचित सम्मान और समान अवसर देने की जरूरत है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य समाज में समावेशन और जागरूकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी मार्गदर्शन किया, जिनमें डॉ. प्रविण सुपे, आईएसटीडी के श्री अशोक देशपांडे, डॉ. शीतल पगार, डॉ. बच्छाव, डॉ. वैभव महाजन, डॉ. ढाके, डॉ. मंजिरी जोशी, डॉ. नलिनी कुमार और योग गुरु नंदकुमार देसाई शामिल थे। डाउन सिंड्रोम केयर एसोसिएशन की स्थापना 2007 में हुई थी और यह संस्था बालगोपाल एवं उनके परिवारों के लिए सशक्तिकरण के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती है। इस बारे में जानकारी देते हुए त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. नमिता चोपडे ने बताया कि यह संगठन प्रभावित बच्चों के समग्र विकास के लिए कई गतिविधियाँ संचालित करता है। कार्यक्रम का प्रास्ताविक एवं संचालन डॉ. नमिता चोपडे ने किया और अंत में सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई