ग्राम पंचायत गहरू में 112वां ‘आपका विधायक – आपके द्वार’ जनसुनवाई शिविर आयोजित

लखनऊ. सरोजनीनगर के भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की माता स्व. तारा सिंह की स्मृति में प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाले ‘आपका विधायक – आपके द्वार’ जनसुनवाई शिविर की कड़ी में ग्राम पंचायत गहरू में 112वां शिविर संपन्न हुआ। इस शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण, मेधावी छात्रों के सम्मान, खेलों के प्रोत्साहन और निःशुल्क भोजन वितरण की विशेष पहल की गई। गर्मी की तपिश के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण जनसुनवाई शिविर में पहुंचे। ग्रामीणों ने वृद्धावस्था पेंशन, किसान सम्मान निधि, नाली-सड़क निर्माण, राजस्व व विद्युत संबंधी कुल 34 प्रमुख समस्याएं रखीं। मौके पर ही कई मामलों का समाधान किया गया, जबकि कुछ समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर हल करने का आश्वासन दिया गया. ग्राम पंचायत गहरू के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। ‘गाँव की शान’ पहल के तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार मेधावियों – सारिका यादव (86%), लक्ष्मी यादव (82%), खुशी रावत (80%) और अभिषेक राजपूत (78%) को साइकिल, घड़ी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि “गाँव की प्रतिभाएं हमारी असली शक्ति हैं, इन्हें आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सबकी है।” ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए गहरू में 69वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। शिविर में क्लब को कैरम, वॉलीबॉल, फुटबॉल सहित कई खेल संसाधन प्रदान किए गए। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि “स्वस्थ समाज के निर्माण में खेलों की अहम भूमिका होती है और हमारा लक्ष्य हर गाँव में खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना है।” ग्राम पंचायत गहरू के वरिष्ठ नागरिकों और प्रबुद्धजनों के योगदान को सम्मान देने की परंपरा को जारी रखते हुए सूर्य पाल सिंह, दिलीप रावत, प्रेमवती रावत, करुणा शंकर उपाध्याय, आर.के. लोधी, सीमा लोधी, के.के. श्रीवास्तव, अजीत, जितेंद्र जीतू, सतीश साहू, शालू कश्यप, पार्षद गीता देवी, शंकरी सिंह, विनय दीक्षित, अंचल, देवेंद्र सिंह, सुमित्रा सहित कई अन्य व्यक्तियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों को ‘ताराशक्ति’ निःशुल्क रसोई के माध्यम से ताजा एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया। यह रसोई अन्नदान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गाँवों में समरसता और सेवा भाव को भी मजबूत कर रही है। इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि “यह पहल सिर्फ समस्याओं को सुनने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाधान की ठोस प्रक्रिया का हिस्सा है। हमारी कोशिश यही रहती है कि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और सरोजनीनगर में संचालित अभिनव कार्यक्रमों का अधिकतम लाभ मिल सके। किसी को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। ग्राम पंचायत गहरू में आयोजित इस शिविर ने एक बार फिर साबित किया कि जब नेतृत्व मजबूत इरादों के साथ काम करता है, तो बदलाव निश्चित रूप से होता है।”

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई