‘छावा ने औरंगजेब के खिलाफ लोगों के गुस्से को भड़काया’

नागपुर. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को विधानसभा में बोलते हुए नागपुर हिंसा पर विस्तृत बयान दिया है. उन्होंने अपने बयान में हाल ही में रिलीज हुई फिल्म छावा का जिक्र किया और कहा कि फिल्म ने औरंगजेब के खिलाफ लोगों के गुस्से को भड़का दिया है.
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में नागपुर हिंसा पर बोलते हुए कहा, यह हिंसक घटना और दंगे पहले से ही योजनाबद्ध प्रतीत होते हैं. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म छावा ने औरंगजेब के खिलाफ लोगों के गुस्से को भड़का दिया है. फिर भी सभी को महाराष्ट्र में शांति बनाए रखनी चाहिए.
फडणवीस ने ये भी बताया कि इस हिंसा के संबंध में 5 अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं और सुरक्षा-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 11 पुलिस स्टेशन क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है. साथ ही लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने के लिए SRPF की 5 टुकड़ियां तैनात की गई हैं. सीएम के अनुसार, हिंसा में 33 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें से 3 डीसीपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं. एक डीसीपी पर तो कुल्हाड़ी से भी हमला किया गया है. 5 आम नागरिकों भी निशाना बनाया गया है. इसके अलावा कुछ लोगों पर तलवार से भी हमला किया गया. सीएम ने बताया कि जिस वक्त हिंसा हुई, इस वक्त घटना स्थल पर 80 से 100 लोगों का जमावड़ा था. हिंसा की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक क्रेन और 2 जेसीबी समेत चार पहिया वाहनों के हवाले कर दिया और 12 दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.
वहीं, हिंसा के बाद प्रशासन ने खुल्दाबाद संभाजी नगर में औरंगजेब की मजार पर सुरक्षा बढ़ा दी है. स्थानीय प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुकानों को बंद रखने की अपील की है. मजार पर आने वाले लोगों की मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है.

Related Posts

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई