भीड़ द्वारा कुछ खास घरों और प्रतिष्ठानों को बनाया गया निशाना: विधानसभा में बोले सीएम फडणवीस

मुंबई: आज विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को नागपुर के महल परिसर में हुई आगजनी और पथराव की घटना को लेकर कहा कि महल में हुई दंगे की घटना सुनियोजित थी। फडणवीस ने कहा कि यह एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया। देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कहा, “सोमवार को सुबह 11:30 बजे महल के गाँधी गेट परिसर में स्थित छत्रपति शिवजी महाराज की मूर्ति के सामने औरंजेब की कब्र हटाओ के नारे लगाए और कब्र हटाने की मांग करते हुए विश्व हिंदू परिषद् और बजरंगदल ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने औरंजेब की तस्वीर के साथ घास से बनी प्रतीकात्मक कब्र को जलाया।” फडणवीस ने आगे कहा, “इसके बाद गणेशपेठ थाने में आंदोलनकारियों पर मामला दर्ज किया गया। दोपहर 3:09 बजे आंदोलनकारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। इसके शाम के समय एक अफवाह फैलाई गई जिसमें कहा गया कि सुबह के आंदोलन में जो प्रतीकात्मक कब्र जलाई गई उसके कपड़े पर धार्मिक चीजें लिखी हुई थी।” मुख्यमंत्री ने कहा, “अफवाह फैलने के बाद, नमाज के बाद करीब 200 से 250 लोग परिसर में जमा हो गए और नारे लगाने लगे। इन लोगों को आग लगा देंगे ऐसी हिंसक बाते भी कही गई। इन हिंसक नारों के बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया। इससे पूर्व बजरंगदल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने को लेकर मांग की गई तब उन्हें गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में भी आमंत्रित किया गया और शिकायत दर्ज की गई।” फडणवीस ने कहा कि एक तरफ पुलिस की कार्रवाई शुरू थी और दूसरी तरफ हंसापुरी में 200 से 300 लोग हाथों में लकड़ी डंडे लेकर पथराव करने लगे। इन सभी उपद्रवियों के चेहरों पर कपड़े बंधे थे। इस घटना में 12 दुपहिया को नुकसान हुआ। इस घटना में कई लोगों पर घातक शस्त्रों से भी हमला किया गया।” फडणवीस ने कहा कि तीसरी घटना भलदारपुरा में हुई जहां पर पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। फडणवीस ने बताया कि इस पूरी घटना में 33 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं, जिसमें तीन उपायुक्त पद पर कार्यरत अधिकारी शामिल हैं। एक पुलिस उपायुक्त पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल किया गया। वहीं, पांच नागरिक भी घायल हुए, जिनमें से तीन की अस्पताल से छुट्टी हो गई है और दो अस्पताल में हैं। इनमें से एक आईसीयू में भर्ती है।

दंगा सुनियोजित

इसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर इस सारी घटना पर ध्यान दिया जाए तो सुबह के प्रदर्शन के बाद दोपहर भर पूरी तरह शांति थी। लेकिन शाम को कुछ लोगों ने जानबूझकर इस दंगे, पथराव और आगजनी की घटना को अंजाम दिया। फडणवीस ने कहा कि ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि घटनास्थल से लगभग एक ट्रॉली भरकर पत्थर मिले हैं। धारदार शस्त्र मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

होगी कड़क कार्रवाई

इसके आगे फडणवीस ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि कई गाड़ियों में आग लगाने के बाद, ये देखा गया कि पहले से तय करके, निशाना बनाकर विशेष घरों और दुकानों पर ही हमला किया गया। इसी के चलते यह एक सुनियोजित घटना नजर आ रही है। फडणवीस इस दौरान आश्वासन दिया कि किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा और उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई