नागभीड़ तहसील में हुए दर्दनाक हादसे में पांचों मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। घटना स्थल पर नायब तहसीलदार उमेश कावळे, थाना प्रभारी कोकोटे, पूर्व जिला परिषद सदस्य संजय गजपुरे, कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, नागभीड़ नगर परिषद के पूर्व सभापति सचिन आकुलवार समेत सैकड़ों नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस घटना की जानकारी मिलते ही विधायक बंटीभाऊ भांगडिया ने प्रशासन से संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली और तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतकों में किशोर गावंडे के परिवार की स्थिति बेहद दुखद है। उनका एक बेटा, जनक, वरठी (भंडारा) की सनफ्लैग कंपनी में नौकरी करता था, जबकि छोटा बेटा यश नागपुर में इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष का छात्र था। इस घटना में अरनव इंगोले की जान बच गई है।










