गॉदरेज एंटरप्राइज़ेस ग्रुप ने डिजिटल लॉक्स में 45% वार्षिक वृद्धि की दर्ज

Desk News. भारत, 8 मार्च 2025: गॉदरेज एंटरप्राइज़ेस ग्रुप की बिज़नेस यूनिट ‘लॉक्स एंड आर्किटेक्चरल सॉल्यूशंस’ भारत के सबसे विश्वसनीय और पसंदीदा लॉक्स ब्रांड के रूप में अपनी स्थिति को लगातार मजबूत कर रही है। अत्याधुनिक नवाचार और डिजिटल उत्पाद पोर्टफोलियो के विस्तार के कारण कंपनी को यह सफलता मिली है। बदलते समय के साथ डिजिटल लॉक्स अब एक प्रमुख ग्रोथ ड्राइवर के रूप में उभर रहे हैं और कंपनी के कुल व्यवसाय में 10% योगदान कर रहे हैं। इस सेगमेंट में कंपनी ने 45% वार्षिक वृद्धि दर्ज की है, जिसका श्रेय स्मार्ट, कनेक्टेड और डिज़ाइन-फ्रेंडली सुरक्षा समाधानों को प्राथमिकता देने वाले उपभोक्ताओं को जाता है। खासतौर पर, ई-कॉमर्स बिक्री में दोगुनी वृद्धि हुई है, जो ऑनलाइन और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी की मजबूत पकड़ को दर्शाती है। गॉदरेज एंटरप्राइज़ेस ग्रुप के लॉक्स एंड आर्किटेक्चरल सॉल्यूशंस बिज़नेस हेड, श्री श्याम मोटवानी ने कहा, “आज के उपभोक्ता सुविधा और त्वरित पहुंच को प्राथमिकता देते हैं, इसलिए ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स हमारे विकास की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए हैं। हमारी ई-कॉमर्स बिक्री में साल-दर-साल दोगुनी वृद्धि हुई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि स्मार्ट सुरक्षा समाधानों की मांग लगातार बढ़ रही है। उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए हम अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहे हैं, प्रमुख टचपॉइंट्स को मजबूत कर रहे हैं और स्मार्ट सुरक्षा समाधानों के प्रति जागरूकता बढ़ा रहे हैं।”

‘GeeVees अवार्ड्स 2025’ में उद्योग जगत के लीडर्स हुए शामिल

गॉदरेज ने यह घोषणा गॉदरेज वैल्यू को-क्रिएटर्स क्लब (GVCC) अवार्ड्स के चौथे संस्करण के दौरान की, जिसे ‘The GeeVees’ के नाम से भी जाना जाता है। यह मंच आर्किटेक्ट्स और डिज़ाइन एक्सपर्ट्स के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बन गया है, जहां अब तक 2,100 से अधिक आर्किटेक्ट्स और 4,000+ सबमिशन हो चुके हैं GeeVees अवार्ड्स 2025, जो डिज़ाइन, इनोवेशन और स्थायित्व को प्रोत्साहित करता है, 8 मार्च 2025 को गोवा में आयोजित किया गया। इस आयोजन में उद्योग जगत के अग्रणी विशेषज्ञों ने भाग लिया और होम सेफ्टी व डिज़ाइन ट्रेंड्स पर विशेष राउंडटेबल चर्चा की।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई