वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया रवाना, कोहली बोले- यह टूर्नामेंट चुनौतीपूर्ण

दो वर्ल्ड कप में खेल चुके कोहली ने कहा कि उनके लिए आराम का कोई समय नहीं है क्योंकि उन्हें शुरू में ही चार कड़े मैच खेलने हैं. वर्ल्ड कप में 1992 के बाद पहली बार राउंड रोबिन प्रारूप अपनाया जा रहा है जिसमें प्रत्येक टीम हर टीम से भिड़ेगी.

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के लिए टीम इंडिया इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई है. 30 मई से होने वाले इस वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम को बेहद मजबूत दावेदार माना जा रहा है. भारतीय कप्तान विराट कोहली का मानना है कि राउंड रोबिन प्रारूप में दमदार प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ खेलने से आगामी वर्ल्ड कप बेहद चुनौतीपूर्ण बन गया है तथा इसमें पहली गेंद से ही जुझारू बने रहना 30 मई से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में उनकी टीम के लिए अहम होगा. 

कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती हैकोहली ने टीम रवानगी से पूर्व कहा, ‘निजी तौर पर यह बेहद चुनौतीपूर्ण वर्ल्ड कप होगा जिसका मैं हिस्सा बनूंगा क्योंकि टीमें बेहद मजबूत हैं और प्रारूप भी अलग है. अगर आप अफगानिस्तान की 2015 की टीम और अब की टीम को देखोगे तो वह पूरी तरह से बदली हुई टीम है. ‘

उन्होंने कहा, ‘कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है. यह बात हमारे दिमाग में है. हमारा ध्यान अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने पर होगा. आपको हर मैच में अपनी क्षमता का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा क्योंकि यहां ग्रुप चरण जैसी स्थिति नहीं है.’

कोहली ने कहा, ‘प्रत्येक टीम से एक बार खेलना सभी टीमों के लिए बहुत अच्छा है. यह अलग तरह की चुनौती होगी और हर टीम को तेजी से सामंजस्य बिठाना होगा.’

यह वर्ल्ड कप सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंटटीम के पहले 4 मैचों के बारे में कोहली ने कहा, ‘इससे हमारे लिए लय बनेगी. हर किसी को अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा और पहले मैच से ही प्रबल बने रहना होगा. आत्ममुग्धता के लिए कोई स्थान नहीं है और इसलिए यह वर्ल्ड कप और सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है.’

उन्होंने कहा, ‘हम मैदान पर कदम रखते ही इस तरह के दबाव की उम्मीद कर रहे हैं. हम खुद को यह नहीं सोचने देंगे कि पहले सप्ताह के बाद हम दबाव की स्थिति महसूस करेंगे. आपको मैच वाले दिन शत प्रतिशत तैयारी के साथ मैदान पर उतरना होगा और वहां से लय बनानी होगी. यही चुनौती है. ‘

कोहली ने कहा, ‘अगर आप फुटबाल के शीर्ष क्लबों को देखो तो वे चाहे प्रीमियर लीग हो या ला लिगा, तीन चार महीनों तक अपनी जुझारूपन बनाए रखना होगा. फिर हम ऐसा क्यों नहीं कर सकते. अगर हमने लय पकड़ ली और हम अपनी निरंतरता बनाए रखते हैं तो हमें पूरे टूर्नामेंट में इसे बरकरार रखना चाहिए.’

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई