नागपुर. योग गुरु रामदेव बाबा के शिष्य आचार्य बालकृष्णन के साथ विधायक डॉ. आशिषराव देशमुख ने तेलकामठी स्थित किसान हबीब मालधारी के खेत में भेंट की। किसान हबीब मालधारी ने कड़ी मेहनत से अपने खेत में संतरे के बाग तैयार किए हैं। उनके साथ-साथ अन्य किसानों को भी इसका लाभ मिले, इस उद्देश्य से विधायक डॉ. आशिषराव देशमुख ने आचार्य बालकृष्णन को इस खेत का निरीक्षण करने के लिए आमंत्रित किया। इसके साथ ही, आगामी 9 मार्च को उद्घाटन होने वाले एशिया के सबसे बड़े पतंजलि फूड और हर्बल पार्क से किसानों को होने वाले फायदों की जानकारी देने के लिए यह दौरा किया गया। इस क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण संत्रा, मोसंबी और अन्य फलों का उत्पादन हो रहा है। ऐसे में पतंजलि के माध्यम से किसानों को अधिक से अधिक लाभ कैसे मिल सकता है, इस पर विधायक डॉ. आशिषराव देशमुख ने आचार्य बालकृष्णन के साथ विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उपस्थित किसान भाइयों को आचार्य बालकृष्णन ने पतंजलि फूड पार्क के महत्व को समझाया और उन्हें 9 मार्च को कार्यक्रम में शामिल होने का विशेष आग्रह किया। इस अवसर पर अशोक धोटे, प्रकाश टेकाड़े, मनोहर कुंभारे, जिला कृषि अधीक्षक मनोहरे, डॉ. जयदेवजी, रामराव मोवाडे, यशपाल आर्या, मनोज जवजाळ समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना
नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…










