चंद्रपुर. राज्य सरकार के 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों को सप्ताह में कम से कम दो दिन क्षेत्रीय दौरा कर केंद्र और राज्य सरकार की परियोजनाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत जिलाधिकारी विनय गौड़ा जी.सी. ने मुल तहसील के चिरोली गांव में ब्रिज बांधारा और लिफ्ट सिंचाई परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान मुल के उपविभागीय अधिकारी अजय चरड़े, तहसीलदार मृदुला मोरे, जिला जलसंरक्षण अधिकारी नीलिमा मंड़पे, गटविकास अधिकारी राठौड़, चिरोली की सरपंच मीनल लेंगुरे, लघु पाटबंधारे विभाग के कार्यकारी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग के उपअभियंता और ग्रामीण लोग उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी गौड़ा ने जलसंरक्षण अधिकारी को ब्रिज बांधारे की मरम्मत के निर्देश दिए। साथ ही, चिरोली गांव में सुचारू रूप से पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरपंच को आवश्यक कदम उठाने को कहा। जिलाधिकारी विनय गौड़ा ने मुल तहसील के चिमढा गांव में मानव विकास योजना के तहत बने गोदाम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पूरे गोदाम का निरीक्षण किया और परिसर में वृक्षारोपण किया। इसके बाद, उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना
नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…










