अथर्वशीर्ष के स्वरों से गूंज उठा श्री क्षेत्र आदासा

नागपुर. रविवार की पावन सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से क्षेत्र आदासा का वातावरण भक्तिमय हो गया। यह अवसर था केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी की संकल्पना से आयोजित सामूहिक अथर्वशीर्ष पाठ का। नागपुर जिले से आए श्रद्धालु अत्यंत उत्साह के साथ इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। ना. गडकरी, उनकी पत्नी सौ. कांचनताई गडकरी एवं पूरे परिवार ने श्रद्धालुओं के साथ सामूहिक रूप से अथर्वशीर्ष का पाठ किया। क्षेत्र आदासा स्थित प्राचीन गणेश मंदिर का प्राकृतिक वातावरण अथर्वशीर्ष के पाठ से गुंजायमान हो उठा। रविवार (2 मार्च) को हुए इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं ने अनोखा आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त होने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान 21 आवर्तन (पाठ) किए गए। इस आयोजन में राज्य मंत्री आशीष जयस्वाल, सांसद श्यामकुमार बर्वे, विधायक डॉ. आशीष देशमुख, डॉ. राजीव पोतदार, रमेश मानकर, आदासा मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राठौड़ एवं सचिव जयंत मुलमुले सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं ने सुबह से ही मंदिर परिसर में पहुंचना शुरू कर दिया था। नागपुर जिले के विभिन्न इलाकों से श्रद्धालु सुबह-सुबह आदासा के लिए रवाना हुए। बसों और निजी वाहनों से श्रद्धालु सहपरिवार इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने पहुंचे। नागपुर शहर से विशेष बसें सुबह 5 बजे आदासा के लिए रवाना हुईं, जिससे पूरे शहर में सुबह से ही भक्ति का माहौल बन गया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘प्रणम्य शिरसा देवं’ और महिषासुरमर्दिनी स्तोत्र से हुई। इसके बाद शंखनाद के साथ अथर्वशीर्ष पाठन आरंभ हुआ। मंच से शंतनु बुटी, सचिन काली, कौस्तुभ पेंडके, राम पांडे और चिन्मय बुटी ने मंत्रोच्चार एवं पाठ का नेतृत्व किया। पाठ के दौरान संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिरस से सराबोर हो गया। इस दौरान ना. नितिन गडकरी के पूरे परिवार की उपस्थिति विशेष आकर्षण रही। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन रेणुका देशकर ने किया। इस विशेष आयोजन के लिए नागपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से 4,500 से अधिक श्रद्धालु स्वयं के खर्च पर आदासा पहुंचे। ना. गडकरी के एक आह्वान पर श्रद्धालु उत्साहपूर्वक इस आयोजन में शामिल हुए, जिससे यह आयोजन एक ऐतिहासिक भक्तिमय समागम बन गया।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई