चंद्रपुर. चंद्रपुर जिला परिषद के अंतर्गत जिले में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विवेक जॉन्सन को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा मुंबई में सम्मानित किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार संभालने के बाद विवेक जॉन्सन ने जिले में कई नवाचारों की शुरुआत की है। इनमें मिशन सक्षम, मिशन अंकुर, खुली विज्ञान बाग, स्टेम लैब, एस्ट्रोनॉमी लैब, मोबाइल प्लैनेटेरियम, स्मार्ट पीएचसी, मोबाइल कैंसर वैन, स्मार्ट लाइब्रेरी, बचतगट मॉल, बळीराजा समृद्धि मार्ग अभियान, सोमनाथ कृषि पर्यटन और प्रशासनिक कार्यों में ई-ऑफिस प्रणाली का प्रभावी उपयोग जैसे पहल शामिल हैं। विवेक जॉन्सन के उल्लेखनीय कार्यों को राज्य स्तर पर सराहा गया और इसी के तहत 27 फरवरी 2025 को मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना
नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…










