नागपुर पुलिस ने वाहन चोरी के 4 मामलों का किया पर्दाफाश

नागपुर. शहर के यशोधरानगर पुलिस थाना क्षेत्र में एक वाहन चोरी की घटना दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने अपनी सिल्वर रंग की एक्टिवा (MH-०BY-7405) को 26 दिसंबर 2024 को शाम 7 बजे वंडर बार, भीलगांव ग्राम पंचायत गेट के पास खड़ी की थी। जब वह आधे घंटे बाद वापस लौटे, तो उनकी गाड़ी वहां से गायब थी। काफी खोजबीन के बावजूद गाड़ी नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
जांच के दौरान गुन्हे शाखा यूनिट 5, नागपुर शहर ने इस मामले में शामिल आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस कोठड़ी में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने न केवल इस घटना को कबूल किया, बल्कि यह भी बताया कि उनके पास और भी चोरी के वाहन हैं। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपियों को साथ लेकर तुमसर, जिला भंडारा पहुंची। वहां से नागपुर शहर के सदर, लकड़गंज, पाचपावली और यशोधरानगर पुलिस थाना क्षेत्रों में दर्ज वाहन चोरी के 4 मामलों को सुलझाते हुए चोरी के वाहन बरामद किए गए। इस पूरी कार्रवाई का मार्गदर्शन डीसीपी परिमंडल 5, नागपुर शहर निकेतन कदम सर और एसीपी सत्यवीर बंडीवार (जरीपटका डिवीजन) ने किया। ऑपरेशन का नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रमेश नारायणजी खुने ने किया, जिसमें पोनि सुहास राउत, पो.उ.नि. वैभव नागे, पो.ह.वा. अब्दुल वकील शेख, पो.अं. किशोर धोटे, पो.अं. प्रविण जाधव, पो.अं. पंकज पराते और पो.अं. दुर्गेश शुक्ला शामिल थे।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई इस प्रभावी कार्रवाई से शहर में अपराधियों में भय का माहौल बना है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि शहर में अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई