सेमीफाइनल में विदर्भ ने मुंबई को 80 रनों से हराया, 26 फ़रवरी को केरल से होगा फ़ाइनल मैच

नागपुर. रणजी ट्रॉफी 2024-25 में विदर्भ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ़ाइनल में अपनी जगह बना ली है। विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम के जामठा स्टेडियम में खेले गए सेमी फ़ाइनल मैच में मुंबई को 80 रनो से हरा दिया। इसी जीत के साथ विदर्भ रणजी ट्रॉफी के फ़ाइनल में प्रवेश कर गई है। वहीं 26 फ़रवरी को होने वाले फ़ाइनल में केरल (Kerala) से सामना होगा।
सेमीफाइनल मैच में विदर्भ के यश राठोड ने शानदार बल्लेबाजी की। राठोड ने दोनों पारियों में क्रमशः 54 और 151 रन बनाए। इसी के साथ दानिश मलेवार और ध्रुव शौर्य ने 79 और 74 रनों की पारी खेली। वहीं गेंदबाजों में हर्ष दुबे और पार्थ रेखड़े ने तूफानी गेंदबाजी करते हुए दोनों पारियों को मिलाकर सात और छह विकेट लिए। दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी करने वाले यश राठोड को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। रणजी ट्रॉफी में विदर्भ पिछले कुछ सालो में बेहद शानदार प्रदर्शन कर रही है। समीफइनल में विदर्भ ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई को हरा कर चौथी बार फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके पहले विदर्भ तीन बार फ़ाइनल में पहुंच चुकी है। जिसमें दो बार जीत और एक बार हार का सामना करना पड़ा। 2019 और 2020 में रणजी ट्रॉफी पर कब्ज़ा कर चुकी है। वहीं 2022 में टीम फ़ाइनल में पहुंची थी लेकिन ट्रॉफी जितने से चूक गई थी। फ़ाइनल में पहुंचने के बाद फ़ाइनल मैच 26 फ़रवरी को खेला जाएगा। जामठा स्टेडियम में आयोजित फ़ाइनल मैच में विदर्भ का सामना केरल से होगा। विदर्भ दो बार रणजी चैंपियन रह चुकी है। वहीं अब टीम के पास तीसरी बार चैम्पियन बनने का मौका होगा। फ़ाइनल में विदर्भ जीतता होता है तो एक रिकॉर्ड होगा। विदर्भ के पहले छह क्रिकेट संघ ने तीन या उससे ज्यादा बार रणजी ट्रॉफी जीता है।
  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई