नागपुर. शिवसेना शिंदे गुट ने विधान सभा में शानदार जीत के बाद अपनी ताकत को और बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। शिंदे गुट ने ‘ऑपरेशन टाइगर’ शुरू कर दिया है, जिसके तहत वे ठाकरे गुट के कई बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। शिंदे गुट में अब तक कई प्रमुख नेता उद्धव ठाकरे के नेतृत्व से हटकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शामिल हो चुके हैं। अब नागपुर और विदर्भ क्षेत्र से भी कई नेताओं के शिंदे गुट में शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। कुछ दिन पहले राज्य मंत्री आशीष जायसवाल ने संकेत दिए थे कि ठाकरे गुट को एक बड़ा झटका लगने वाला है। इसी संदर्भ में, शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नागपुर दौरे के दौरान शहर में लगे बैनर और पोस्टर यह स्पष्ट कर रहे हैं कि शिंदे गुट में कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं।
चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना
नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…










