पुलिस आयुक्तालय नागपुर शहर द्वारा “एकत्र आएं, नशा मुक्त नागपुर बनाएं” कार्यक्रम संपन्न

Desk News. पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्रकुमार सिंगल की संकल्पना से प्रेरित होकर नागपुर शहर को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्तालय नागपुर शहर, प्रियदर्शिनी सम्राट अशोक बहुउद्देशीय संस्था, मित्र मंडल परिवार, नूरी महफिल बहुउद्देशीय संस्था और अल्कोहोलिक अनोनिमस एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में “एकत्र आएं, नशा मुक्त नागपुर बनाएं” कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 17 फरवरी 2025 को रात्रि 8:00 बजे, पुलिस थाना इमामवाड़ा अंतर्गत रामबाग हाउसिंग कॉलोनी ग्राउंड, नागपुर में पुलिस आयुक्त नागपुर शहर की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एडवोकेट श्वेता जी द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका के पाठ के साथ की गई। इसके बाद पुलिस आयुक्त नागपुर शहर ने नशामुक्ति जनजागृति अभियान के अंतर्गत सामूहिक भावना और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले तथा सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पुलिस आयुक्त महोदय ने अपने मार्गदर्शन में नशीले पदार्थों की लत से होने वाले दुष्परिणामों, युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और इसके कारण समाज में बढ़ रहे अपराधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने नागरिकों को इस सामाजिक बुराई को जड़ से मिटाने के लिए सहयोग का आह्वान किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त (दक्षिण) शिवाजी राठौड़, अपर पुलिस आयुक्त (उत्तर) प्रमोद शेवाले, पुलिस उप आयुक्त (परिमंडल 04) रश्मिता राव ने उपस्थित नागरिकों को नशे की लत से बचने और इससे बाहर निकलने के उपायों की जानकारी दी. अल्कोहोलिक अनोनिमस संस्था से मुकेश काले और एल-अनोन संस्था की जया जी ने भी अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थों की लत किस प्रकार व्यक्ति के जीवन और स्वास्थ्य को प्रभावित करती है और इससे उबरने के लिए संस्थाएं कैसे सहायता करती हैं। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन पुलिस स.फौ. संजयसिंग ठाकुर ने किया। इस अवसर पर नागपुर शहर के सभी पुलिस उप आयुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, नशामुक्ति केंद्रों के सदस्य, नशामुक्ति क्षेत्र में कार्यरत एनजीओ के प्रतिनिधि, शांति समिति सदस्य, वरिष्ठ नागरिक और पत्रकार बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई