जरीपटका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8.70 लाख के चोरी के सामान के साथ 6 चोरी के मामले सुलझाए

नागपुर. शहर के जरीपटका थाना क्षेत्र में हुई कई घरफोड़ियों का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 8,70,100 रुपये के चोरी के सामान के साथ 6 मामलों को सुलझाने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक शातिर अपराधी और तीन विधि संघर्षित नाबालिगों को हिरासत में लिया। शिकायतकर्ता अमित सोभराजमल भोजवानी (34), निवासी प्लॉट नंबर 146, दयानंद पार्क हाउसिंग बोर्ड सोसायटी, जरीपटका, नागपुर, के घर में 26 जनवरी 2025 की रात 1:30 बजे से 27 जनवरी की सुबह 5:00 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे का लॉक तोड़कर घर में प्रवेश किया। लोहे और लकड़ी की अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण व नकदी सहित कुल 13,20,400 रुपये का सामान चुरा लिया। इस घटना के बाद जरीपटका पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 59/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 305(1), 331(3), 331(4) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पिछले 8 दिनों में पुलिस ने लगभग 180 CCTV फुटेज खंगाले और संदेहास्पद व्यक्तियों के कॉल डिटेल की जांच की। इस दौरान, पुलिस उपनिरीक्षक आशिष मोरखडे की टीम ने तीन विधि संघर्षित नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने न केवल इस चोरी को कबूल किया बल्कि अन्य 5 चोरी की वारदातों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की. इन नाबालिगों के अलावा पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिष उर्फ बोडया यादवराव चौधरी (42) को भी गिरफ्तार किया, जिसने इन नाबालिगों को चोरी के लिए उकसाया और चोरी का सामान खुद रखकर उसे बेचने की तैयारी में था। पुलिस ने आशिष चौधरी से 7,03,100 रुपये के चोरी के आभूषण बरामद किए। इस कार्रवाई को पुलिस उपायुक्त निकेतन कदम, सहायक पुलिस आयुक्त सत्यवीर बंडीवार, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अरुण क्षीरसागर के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। इस ऑपरेशन में पुलिस उपनिरीक्षक आशिष मोरखडे और उनकी टीम के अन्य अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नागपुर शहर पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हो रही घरफोड़ियों पर अंकुश लगेगा और अपराधियों में खौफ बनेगा।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई