वेकोलि मुख्यालय पहुंचे कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी, समीक्षा बैठक में दिए अहम दिशा-निर्देश

नागपुर. भारत की कोयला आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) के नागपुर स्थित मुख्यालय में आज माननीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने वेकोलि के उत्पादन, उत्पादकता, कोयला प्रेषण, सीएसआर गतिविधियों सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की। बैठक में वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) जे. पी. द्विवेदी ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से खनन कार्यों की स्थिति एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय मंत्री, वेकोलि के सीएमडी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने वेकोलि की प्रगति पर केंद्रित कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया। अपने संबोधन में माननीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि “वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।” उन्होंने वेकोलि को नवीनतम तकनीकों को अपनाने, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के उपयोग को बढ़ाने और वर्तमान प्रणालियों में सुधार करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में कोल गैसीफिकेशन, कोयले की गुणवत्ता, खदानों की बंदी प्रक्रिया, धुले कोयले के प्रेषण एवं सीएसआर गतिविधियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश को कोयला क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए खनन कार्यों को मजबूत करना और नए परियोजनाओं की शुरुआत आवश्यक है। उन्होंने इस दिशा में कोयला मंत्रालय की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया।समीक्षा बैठक से पहले माननीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर कोयला मंत्री के निजी सचिव बक्की कार्तिकेयन, IAS, कोयला मंत्रालय के निदेशक अजितेश कुमार, निदेशक तकनीकी (संचालन) ए. के. सिंह, निदेशक (वित्त) बिक्रम घोष, निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) आनंदजी प्रसाद, निदेशक (कार्मिक) डॉ. हेमंत शरद पांडे, मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय मधुकर म्हेत्रे सहित मुख्यालय एवं क्षेत्रों के महाप्रबंधक तथा विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। वेकोलि की इस समीक्षा बैठक में कोयला क्षेत्र की नई संभावनाओं, भविष्य की चुनौतियों एवं उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। माननीय मंत्री के मार्गदर्शन में वेकोलि की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई