विधायक डॉ. आशीषराव देशमुख ने केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी से की मुलाकात

सावनेर. विधायक डॉ. आशीषराव देशमुख ने 13 फरवरी को नागपुर स्थित डब्ल्यूसीएल गेस्ट हाउस में केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी से मुलाकात की। इस बैठक में उन्होंने कोठोडी में 10 फरवरी से डब्ल्यूसीएल के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मंत्री को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान निकालने का अनुरोध किया। सावनेर क्षेत्र के पटकाखेड़ी, कोठोडी, आदासा और येरणगांव के किसानों की जमीन 2021 में वेस्टर्न कोल्ड फील्ड ने ओपन कास्ट खदान परियोजना के लिए अधिग्रहित की थी। पुनर्वास किया जाना आवश्यक होने के बावजूद, अब तक इसके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। साथ ही, प्रभावित किसानों के बच्चों को रोजगार के अवसरों से भी वंचित रखा गया है। डब्ल्यूसीएल के सीएमडी इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जिससे मामला और जटिल होता जा रहा है। इसलिए, जल्द से जल्द उचित समाधान निकालने की आवश्यकता है।

आंदोलनकारी किसानों की छह प्रमुख मांगें हैं:

1. गांवों का शीघ्र पुनर्वास किया जाए।

. गलत तरीके से की गई भूमि मापनी दोबारा कराई जाए।

3. प्रत्येक मकान मालिक को उचित मुआवजा दिया जाए।

4. किसानों को कोर्ट के दिशानिर्देशों के अनुसार तीन महीने के भीतर नौकरी दी जाए।

5. पुनर्वास होने तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

6. आंगेवाड़ा के 30 हेक्टेयर प्रभावित किसानों को न्याय दिया जाए।

विधायक डॉ. आशीषराव देशमुख ने मंत्री जी. किशन रेड्डी से अपील की कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और डब्ल्यूसीएल को आंदोलनकारी किसानों की न्यायोचित मांगों को तुरंत पूरा करने का निर्देश दें। केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने इस मुद्दे पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान देने और समाधान निकालने का आश्वासन दिया। इस दौरान डब्ल्यूसीएल के सीएमडी, अधिकारीगण, भाजपा के कई नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Posts

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई