छत्तीसगढ़: कल नक्सलियों के गढ़ में चुनावी बिगुल फूकेंगे पीएम मोदी

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में अब कुछ ही दिन बचे हैं. पार्टियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है, अब भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बिगुल फूंकने जा रहे हैं.

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नक्सलियों के गढ़ से चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे. शुक्रवार 9 नवम्बर को पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में पहली चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए चुनाव अभियान 10 नवंबर की शाम को खत्म होगा, उससे ठीक पहले पीएम नक्सलियों के गढ़ से पार्टी के लिए वोट मांगेंगे. इसके बाद छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के प्रचार के लिए 12 नवम्बर को बिलासपुर और रायगढ़ में पीएम रैली करेंगे.

छत्तीसगढ़ में मोदी की चुनावी रैलियां…

9 नवंबर – जगदलपुर

12 नवंबर – बिलासपुर, रायगढ़

16 नवंबर – अंबिकापुर

18 नवंबर – महासमुंद

सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी प्रधानमंत्री जमकर चुनाव प्रचार करेंगे.  मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री कुल 12 चुनावी रैली और 4 रोड शो करेंगे. इसके अलावा राजस्थान में प्रधानमंत्री की 10 रैलियां होंगी. रैलियों के अलावा राजस्थान में प्रधानमंत्री के रोड शो भी होंगे.

राजस्थान में प्रधानमंत्री मोदी –

23 नवंबर – अलवर

26 नवंबर – जयपुर, भीलवाड़ा

27 नवंबर – नागौर , कोटा

28 नवंबर – डूंगरपुर , दौसा

4 दिसंबर – हनुमानगढ़, सीकर जोधपुर

लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल

3 बड़े राज्य मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनावों को 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले का सेमीफाइनल माना जा रहा है. चुनाव आयोग ने पिछले दिनों पांच राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी.

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण के लिए 12 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. मध्य प्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर को चुनाव होंगे. वहीं, राजस्थान और तेलंगाना में एक साथ 7 दिसंबर को वोटिंग होगी.

पांचों राज्यों के लिए 11 दिसंबर को मतगणना होगी और इसी दिन रिजल्ट जारी किया जाएगा. छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें, मध्य प्रदेश में 230, मिजोरम में 40, राजस्थान में 200, तेलंगाना में 119 सीटों पर चुनाव होने हैं.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई